अमीरों के लिए बना है यह लाल अंगूर, 100-200 नहीं लाखों में है इसकी कीमत

By: Pinki Fri, 12 July 2019 5:19:01

अमीरों के लिए बना है यह लाल अंगूर, 100-200 नहीं लाखों में है इसकी कीमत

100-150 रुपए किलों के अंगूर तो हम सभी ने बहुत खाए होंगे लेकिन आज हम जिन अंगूर की बात कर रहे है उनकों खाने के लिए लाखों रुपए चुकाने पड़ेंगे। आपको बता दे, एक नीलामी के दौरान 24 लाल अंगूरों की कीमत 11 हजार डॉलर यानी करीब 7.52 लाख रुपए लगाई गई है। यह नीलामी मंगलवार को जापान में हुई है। नीलामी करने वाले अधिकारी के मुताबिक, इसकी डिमांड अधिक होने के कारण यह गुच्छा काफी महंगी दर पर बेचा गया है। जापान में यह आसानी से उपलब्ध नहीं होता। रूबी रोमन के गुच्छे को जापान की एक कंपनी हयाकुराकुसो ने खरीदा है। खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया गया था, जो खासतौर पर अमीरों के फल के तौर जानी जाती है।

bunch of red grapes,ruby roman auction,rs 7 lakh,japanese auction,weird news,weird story ,लाल अंगूर के गुच्छे की कीमत,अजब गजब खबरे हिंदी में

रूबी रोमन के नाम से जाना जाता है

इन अंगूरों को जापान में रूबी रोमन के नाम से जाना जाता है। इस खास प्रजाति के अंगूरों की खासियत है कि ये स्वाद में काफी मीठे और रसभरे होते है लेकिन थोड़े एसिडिक भी होते है। रूबी रोमन जापान के लग्जरी फ्रूट में शामिल है, इसे यहां शुभ अवसरों या बिजनेस के प्रमोशन के दौरान बतौर गिफ्ट दिया जाता है।

नीलामी अधिकारी तकाशी होसोकावा ने बताया कि इस किस्म को इजाद किए 12 साल पूरे हो गए। हम इस मौके पर सेलिब्रेट करना चाहते थे। इसलिए इसकी नीलामी की गई। फार्मिंग एजेंसी का कहना है कि इसके रूबी रोमन के 26 हजार गुच्छों को सितंबर तक एक्सपोर्ट किया जाएगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com