न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रेखा ने चूमा ऋचा चड्ढा का बेबी बंप, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग गाउन का किया ऐसा हाल

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। ऋचा और एक्टर अली फजल के घर किलकारियां गूंजने को हैं। ऋचा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 3:32:35

2 News : रेखा ने चूमा ऋचा चड्ढा का बेबी बंप, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग गाउन का किया ऐसा हाल

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। ऋचा और एक्टर अली फजल के घर किलकारियां गूंजने को हैं। ऋचा की वेब सीरीज 'हीरामंडी' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। बुधवार (24 अप्रैल) रात इस सीरीज का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ बातचीत कर रही हैं।

इसी दौरान रेखा, ऋचा के बेबी बंप को किस करती दिखाई देती हैं। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें नजर आ रहा है कि ऋचा का हाथ पकड़कर रेखा पहले तो उनसे खूब बातें करती हैं और बाद में वह उनके होने वाले बच्चे को चूमते हुए उस पर आशीर्वाद लुटाती हैं। फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के लिए कई सुपरहिट फिल्में बना चुके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में ऋचा के साथ मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन व उनके बेटे अध्ययन सुमन और फरदीन खान की मुख्य भूमिका है। ऋचा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस सीरीज में उनका रोल शाहरुख खान के 'देवदास' का महिला वर्जन जैसा है। वह जिस लड़के के साथ है उसे डर है कि वह शादी में या कैफे में हंगामा कर सकती है, लेकिन उसने अतीत में उससे झूठ बोला था।

सामंथा रुथ प्रभु ने वेडिंग गाउन को स्ट्रैपलेस आउटफिट में बदला

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। सामंथा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात होती है तो कभी वे प्रोफेशनल लाइफ के कारण खबरों में आती हैं। अब सामंथा ने अपने वेडिंग गाउन को स्ट्रैपलेस आउटफिट में बदलकर हलचल मचा दी है। उन्होंने एक अवार्ड शो के लिए मोतियों और फूलों से सजे व्हाइट गाउन को ब्लैक कलर की कॉकटेल ड्रेस में बदल दिया है।

इस शो में उन्हें 'लीडर्स ऑफ चेंज (फीमेल)' के रूप में सम्मानित किया गया। डिजाइनर क्रेशा बजाज ने सामंथा का वेडिंग गाउन तैयार किया था। उन्होंने गाउन के चेंज को दिखाते हुए एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की। इससे पता चला कि साल 2016 में सफेद गाउन में हाथ से सिले हुए फूल और क्रिस्टल लगाए गए थे, जिसे बाद में काले रंग में रंगा गया और अवार्ड नाइट के लिए बदल दिया गया। डिजाइनर ने रील शेयर करते हुए लिखा, “हमें अपनी इंस्पिरेशन सामंथा के साथ काम करना पसंद आया, ताकि उन्हे एक नई मेमोरी बनाने और एक और कहानी बताने में मदद मिल सके।

सुंदरता हमेशा के लिए है और यह हर दिन एक नया रूप ले सकता है।” जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें बताया गया कि यह सब कैसे किया गया। सामंथा ने सस्टेनेबिलिटी अवार्ड जीतकर गाउन में अपनी मोनोक्रोम फोटोज भी पोस्ट की हैं। बता दें कि सामंथा ने साल 2017 में नागा चैतन्य से गोवा में साउथ और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। व्हाइट वेडिंग में सामंथा ने ऑफ-शोल्डर ड्रेस कैरी की थी और साउथ इंडियन वेडिंग में कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। कपल ने अक्टूबर 2021 में रास्ते अलग कर लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष