न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

102 साल की महिला बनीं सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर, 14,000 फुट से लगाई छलांग, बनाया रेकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वालीं 102 साल की इरेने ओशिया दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर बन गई हैं। उ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 9:01:58

102 साल की महिला बनीं सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर, 14,000 फुट से लगाई छलांग, बनाया रेकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वालीं 102 साल की इरेने ओशिया दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर बन गई हैं। उन्होंने प्लेन से 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। कूदने के समय आइरिन की रफ्तार करीब 220 किमी/घंटा थी। इसके बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इरेने का कहना है कि उन्हें 220 किलोमीटर की रफ्तार से डाइव करना सामान्य लगा। उन्होंने पहली बार अपने 100वें जन्मदिन पर स्काई डाइविंग की थी। आयोजकों का दावा है कि 102 साल और 194 दिन की उम्र में उनकी यह डाइव सफल रही जिससे उन्होंने अपना नाम इतिहास की किताब में दर्ज करा लिया है। 30 मई 1916 को जन्मीं इरेने ओशिया इससे पहले भी दो बार स्काईडाइविंग कर चुकी हैं। इरेने ओशिया के मुताबिक, तीसरी बार स्काईडाइविंग उनके लिए बिल्कुल सामान्य थी और उन्हें इस बार भी बिल्कुल डर नहीं लगा। इरेने ओशिया ने दावा किया कि यह उनकी आखिरी छलांग नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं अगले साल फिर डाइविंग के लिए तैयार रहूंगी और अगर जिंदा रही तो 105 साल की उम्र में भी स्काईडाइविंग करुंगी।''

स्काईडाइविंग से जुटाए करीब 7.2 लाख रुपए

इरेने ओशिया ने बताया कि उन्होंने स्काईडाइविंग किसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए नहीं की, बल्कि इसके जरिए वे मोटर न्यूरॉन बीमारी पर रिसर्च के लिए पैसे जुटाना चाहती थीं। दरअसल, उनकी एक बेटी शेलाघ की 67 साल की उम्र में इसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। आइरिन ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था। इसलिए इस बीमारी पर रिसर्च के लिए पैसे जुटाना उनका लक्ष्य बन गया। 2016 में स्काईडाइविंग के जरिए आइरिन ने चैरिटी के लिए 12 हजार डॉलर (करीब 8.5 लाख रुपए) जुटा लिए थे। इस छलांग के जरिए भी उन्होंने 10 हजार डॉलर (करीब 7.2 लाख रुपए) जुटाने का लक्ष्य रखा है।

वृद्धावस्था में भी खुद अपने काम करती हैं आइरिन

इरेने ओशिया 102 साल की उम्र में भी अपने सारे काम खुद ही करती हैं। यहां तक की अपनी कार भी वे खुद ही चलाती हैं। उन्होंने अमेरिका के न्यूजर्सी के रहने वाले केनेथ मेयर का रिकॉर्ड तोड़ सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। आइरिन मेयर से 21 दिन बड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश