न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी पहुंचे महाबलीपुरम, शी जिनपिंग के स्वागत में चीनी भाषा में किया ट्वीट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाबलीपुरम पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंच कर तीन भाषाओं में ट्वीट किया, पीएम ने चीनी, तमिल और अंग्रेजी में ट्वीट कर यहां पहुंचने की खुशी जाहिर की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 12:44:05

PM मोदी पहुंचे महाबलीपुरम, शी जिनपिंग के स्वागत में चीनी भाषा में किया ट्वीट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाबलीपुरम पहुंच गए हैं। नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंच कर तीन भाषाओं में ट्वीट किया, पीएम ने चीनी, तमिल और अंग्रेजी में ट्वीट कर यहां पहुंचने की खुशी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत भी किया।

भारत-चीन के बीच इस बार इन्फॉर्मल समिट तमिलनाडु के महाबलीपुरम (माम्मलापुरम) में हो रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, इस दौरान कई अहम मसलों पर बातचीत होगी। चीनी राष्ट्रपति का ये दौरा 48 घंटे के लिए होगा। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शुक्रवार और शनिवार को दोनों नेता मुलाकात करेंगे। साथ ही चेन्नई के ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम (मामल्लपुरम) में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिनपिंग के दौरे से पहले पूरे महाबलीपुरम को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके तहत सात लेयर के सुरक्षा घेरे में करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। रास्तों और कार्यक्रम स्थल पर 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र तट से कुछ दूरी पर युद्धपोत तैनात किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों और विभिन्न विभागों के 34 वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह महाबलीपुरम में सफाई अभियान चला।

बता दे, चीनी राष्ट्रपति का ये दौरा 48 घंटे के लिए होगा। शी शुक्रवार तड़के बीजिंग से रवाना हो सकते हैं और दोपहर बाद चेन्नई पहुंचेंगे। वह पास के मामल्लापुरम पर्यटन केंद्र में मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में होने वाली इस मुलाकात के कई मायने हैं। इस शहर का चीन से सदियों पुराना नाता रहा है, 7वीं सदी में महाबलीपुरम और चीन के बीच बंदरगाह से व्यापारिक संबंध थे। इसी दौरे में पीएम मोदी शी जिनपिंग को अर्जुन की तपस्या स्थली, गणेश रथ, कृष्णा बटर बॉल, पंच रथ दिखाएंगे और इनके महत्व को खुद ही समझाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद