न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Xi Jinping के लिए किले में तब्दील हुआ महाबलीपुरम, 10 हजार जवान तैनात, 800 CCTV कैमरे रखेंगे नजर

चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए आज दोपहर भारत पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 9:39:00

Xi Jinping के लिए किले में तब्दील हुआ महाबलीपुरम, 10 हजार जवान तैनात, 800 CCTV कैमरे रखेंगे नजर

चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए आज दोपहर भारत पहुंचेंगे। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शुक्रवार और शनिवार को दोनों नेता मुलाकात करेंगे। साथ ही चेन्नई के ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम (मामल्लपुरम) में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिनपिंग के दौरे से पहले पूरे महाबलीपुरम को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसके तहत सात लेयर के सुरक्षा घेरे में करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। रास्तों और कार्यक्रम स्थल पर 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र तट से कुछ दूरी पर युद्धपोत तैनात किए हैं। 9 आईएएस अधिकारियों और विभिन्न विभागों के 34 वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है।

india,china president xi jinping,pm narendra modi,mahabalipuram visit,security arrangement,news,news in hindi

बता दे, चीनी राष्ट्रपति का ये दौरा 48 घंटे के लिए होगा। शी शुक्रवार तड़के बीजिंग से रवाना हो सकते हैं और दोपहर बाद चेन्नई पहुंचेंगे। वह पास के मामल्लापुरम पर्यटन केंद्र में मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में होने वाली इस मुलाकात के कई मायने हैं। इस शहर का चीन से सदियों पुराना नाता रहा है, 7वीं सदी में महाबलीपुरम और चीन के बीच बंदरगाह से व्यापारिक संबंध थे। इसी दौरे में पीएम मोदी शी जिनपिंग को अर्जुन की तपस्या स्थली, गणेश रथ, कृष्णा बटर बॉल, पंच रथ दिखाएंगे और इनके महत्व को खुद ही समझाएंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल:

शुक्रवार 11 अक्टूबर का कार्यक्रम:

12:30 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन।

12:55 PM: महाबलीपुरम एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर द्वारा आगमन।

01:30 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन। एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत, इस दौरान एयरपोर्ट पर कोई भी अन्य फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

01:45 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट से होटल ITC ग्रैंड के लिए रवाना होंगे। कुछ देर आराम के बाद शी जिनपिंग महाबलीपुरम के लिए रवाना होंगे।

05:00 PM: महाबलीपुरम पहुंचकर अर्जुन की तपस्या स्थली, पंचरथ, मल्लमपुरम के शोरे मंदिर का दौरा, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीनी राष्ट्रपति के साथ रहेंगे।

06:00 PM: सांस्कृतिक कार्यक्रम

06:45 से 08:00 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का डिनर

शनिवार 12 अक्टूबर का कार्यक्रम:

10:00 से 10:40 AM: चीनी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात।

10:50 से 11:40 AM: भारत-चीन के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत

11:45 AM से 12:45 PM: चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में लंच का आयोजन

02:00 बजे: पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस चीन के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत