न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : प्रेमी पर लगा शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप, गला दबाकर दिया गया अंजाम

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मोहल्ला आसफाबाद प्रेमनगर में शुक्रवार को सुबह घर में महिला का शव मिला। मृतका के देवर ने हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 6:56:58

उत्तरप्रदेश : प्रेमी पर लगा शादीशुदा महिला की हत्या का आरोप, गला दबाकर दिया गया अंजाम

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई जिसको लेकर महिला के देवर ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया हैं। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मोहल्ला आसफाबाद प्रेमनगर में शुक्रवार को सुबह घर में महिला का शव मिला। मृतका के देवर ने हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगाया है। मृतका के देवर अमित कुमार का आरोप है कि रेखा के घर थाना मटसेना के गांव जमालपुर निवासी रामऔतार सिंह का आना-जाना था। गुरुवार की शाम को वह रेखा के घर आया था।

देवर ने आरोप लगाया कि रामऔतार ने ही रेखा की गला दबाकर हत्या की है इसके बाद भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर रामऔतार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला का पति पानीपत में नौकरी करता है। वह यहां अपने बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव पोस्टमार्टम कराया गया है।

आसफाबाद प्रेमनगर में ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (32) अपने बच्चों के साथ रहती थी। रेखा का पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार को रेखा अपने कमरे में सोई थी और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे बच्चे जागकर मां के कमरे में आए तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। बच्चों ने मां के न उठने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले चाचा अमित कुमार और ताऊ बॉबी को दी।

रेखा का देवर अमित कुमार मौके पर आया। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि महिला के प्रेम संबंध जमालपुर निवासी रामऔतार से थे। रामऔतार का महिला के घर पर आना-जाना था। देवर ने महिला के प्रेमी रामऔतार पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल