न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व CM वीरभद्र सिंह बोले - भाजपा में साहस होता तो वे मंदिर बना चुके होते

अयोध्या भगवान राम की राजधानी थी। अगर आपने (बाबरी मस्जिद ढहाने का) यह कदम उठाया है तो फिर मंदिर बना दो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 9:27:41

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व CM वीरभद्र सिंह बोले - भाजपा में साहस होता तो वे मंदिर बना चुके होते

अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर ही राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि ‘भारत में इस्लाम बाद में आया। अयोध्या में मंदिर को तोड़ने के बाद मस्जिद बनाई गई थी। अयोध्या भगवान राम की राजधानी थी। अगर आपने (बाबरी मस्जिद ढहाने का) यह कदम उठाया है तो फिर मंदिर बना दो।’ राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 'यदि उनमें (भाजपा) साहस होता तो वे मंदिर बना चुके होते। वहां राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।’ उनके पास बैठे कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, ‘मंदिर बनाने को लेकर भाजपा में इच्छाशक्ति की कमी है।'

सिंह ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में उनका यह निजी विचार है। राज्य की चार लोकसभा सीटों में से कांगड़ा और शिमला (अनुसूचित जाति) सीटों पर कांग्रेस की ‘‘निश्चित विजय’’ का दावा करते हुए सिंह ने कहा, 'मैं कांगड़ा में 15 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के बाद राज्य में प्रचार अभियान शुरू करूंगा।'

यह पूछे जाने पर कि वह मंडी में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए, सिंह ने सीधा उत्तर नहीं दिया और कहा कि हिमाचल प्रदेश में वह 15 अप्रैल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान क्या वह पार्टी के अपने राजनीतिक विरोधी सुखराम के साथ मंच साझा करेंगे, इस सवाल पर सिंह ने कहा कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई ऐसी स्थिति आती है तो मैं निश्चित तौर पर उनके साथ मंच साझा करूंगा। मेरे उनसे ऐसे कोई मतभेद नहीं हैं जैसे मीडिया में बताए जाते हैं। यदि पार्टी ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और उनके पोते आश्रय (शर्मा) को मंडी से मैदान में उतारा है तो मैं पूरी तरह उनके साथ हूं।’ सिंह ने दल-बदल के चलन का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं व्यक्तिगत तौर पर आया राम गया राम की राजनीति के खिलाफ हूं।’

बता दे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में जयराम ठाकुर नीत भाजपा सरकार में मंत्री एवं सुखराम के बेटे अनिल शर्मा से संबंधित एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, ‘शर्मा आखिरकार कांग्रेस में शामिल होंगे। पेंडुलम की तरह लटकने की जगह उन्हें (शर्मा) अपने पुत्र आश्रय के लिए चुनाव प्रचार शुरू करना चाहिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल