न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आई विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एनकाउंटर में तीन गोलियां शरीर के आर-पार, जख्म के 10 निशान

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि विकास के तीन गोलियां आरपार हुई थीं और शरीर में 10 जख्म थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 9:20:48

सामने आई विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एनकाउंटर में तीन गोलियां शरीर के आर-पार, जख्म के 10 निशान

कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। विकास दुबे का एसटीएफ की टीम ने 10 जुलाई की सुबह एनकाउंटर किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि विकास के तीन गोलियां आरपार हुई थीं और शरीर में 10 जख्म थे। पहली गोली दाहिने कंधे और अन्य दो गोलियां बाएं सीने में लगी थीं। दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें आई थीं।

uttar pradesh,vikas dubey,vikas dubey encounter report,vikas dubey postmortem report,news,yogi adityanath,kanpur

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विकास दुबे के दाहिने कंधे और सीने में बाईं तरफ से दो गोलियां आर पार हुई थीं। इसके अलावा तीन गोलियों के एंट्री पॉइंट मिले हैं। लिहजा विकास दुबे को एनकाउंटर में 6 गोलियां लगी थीं। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि गोली कितनी दूरी से मारी गई, लेकिन पोस्टमार्टम से एक बात तो साफ हो रही है कि उसने एसटीएफ से मुकाबला किया था, क्योंकि सभी गोली की एंट्री पॉइंट सामने से है। इसके अलावा भागने के दौरान गिरने से हुए जख्‍म की बात कही जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दस इंजरी का जिक्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गोली लगने के बाद हैम्रेज और शॉक को बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि गोलियों से हुई इंजुरी मौत के लिए काफी थी।

uttar pradesh,vikas dubey,vikas dubey encounter report,vikas dubey postmortem report,news,yogi adityanath,kanpur

गौरतलब है कि बिकरू गांव में 2-3 जुलाई की रात को गैंगस्टर विकास दुबे के घर दबिश देने गई कानपुर पुलिस की टीम पर हमला हो गया था। इसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद विकास दुबे फरार हो गया था। घटना के करीब एक हफ्ते बाद उसे उज्जैन से पकड़ा गया। यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी। पुलिस के मुताबिक, कानपुर लाते वक्त एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। इस दौरान विकास दुबे पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन विकास दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया। विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सवाल भी खड़े हुए और मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा। याचिका में विकास दुबे के एनकाउंटर के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री