न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : असीम की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, शेयर की फोटो, इस फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रहीं अंजलि

मॉडल व एक्टर असीम रियाज अक्सर डेटिंग लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। बिग बॉस 13 फेम असीम और हिमांशी खुराना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 6:54:58

2 News : असीम की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री, शेयर की फोटो, इस फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रहीं अंजलि

मॉडल व एक्टर असीम रियाज अक्सर डेटिंग लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। बिग बॉस 13 फेम असीम और हिमांशी खुराना ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर पिछले साल दिसंबर में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब ब्रेकअप के महीनों बाद असीम की इंस्टा पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। असीम ने आज शनिवार (4 मई) को इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है।

इसमें मिस्ट्री गर्ल असीम के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। दोनों सामने के नजारे का आनंद लेते दिख रहे हैं। असीम ने जैकेट के साथ व्हाइट शॉर्ट पहना है। युवती का आउटफिट पता नहीं चल रहा। असीम ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, “लाइफ गोज ऑन।” इस फोटो और कैप्शन के आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि असीम की जिंदनी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “थोड़ा जल्दी नहीं हो गया।” दूसरे ने लिखा, “इतनी जल्दी मूव ऑन।”, कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा, “न्यू भाभी।”

कुछ यूजर्स असीम से पूछ रहे हैं कि आखिर ये लड़की है कौन? गौरतलब है कि असीम और हिमांशी ‘BB-13’ में मिले थे। वहां घर के अंदर ही उनमें प्यार हो गया था। शो से बाहर आने के बाद भी उनका प्यार जारी रहा। बाद में दोनों ने अलग-अलग धर्म के चलते अपनी-अपनी राह पकड़ ली। हिमांशी व आसिम कई गानों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 'कल्ले सोना नई' और 'ख्याल रख्या कर' शामिल हैं। हिमांशी ने आसिम के लिए अपने बॉयफ्रेंड चाउ के साथ 9 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया था।

‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा की पहली फिल्म होगी ‘श्री रामायण कथा’

एक्ट्रेस कंगना रनौत के ओटीटी शो ‘लॉकअप’ से अंजलि अरोड़ा को खास पहचान मिली। वह सोशल मीडिया पर अपने कमाल के डांस वीडियो से छाई रहती हैं। ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के रूप में मशहूर अंजलि की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर वह डांस रील्स शेयर करती रहती हैं। अंजलि ने अब ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खुलकर बात की।

अंजलि ने कहा कि मैं रामायण पर बनने वाली फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हूं। मैं सीता माता का किरदार अदा करूंगी। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे ये रोल ऑफर हुआ है। तमाम लड़कियों के ऑडिशन के बाद मेकर्स ने मुझे ये मौका दिया है। मैं स्पेशल वर्कशॉप क्लासेज ले रही हूं, किताबें पढ़ रही हूं और साथ ही साथ कई वीडियो भी देख रही हूं।

बता दें कि अभिषेक सिंह फिल्म का डायरेक्शन और प्रकाश महोबिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। वैसे नितेश तिवारी की फिल्म ’रामायण” भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को ‘राम’ और साई पल्लवी को ‘सीता’ के किरदार में देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष