न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : यूपी में 15 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन कारोबार और गेहूं खरीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर टीम के साथ बैठक में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर मंथन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 11:17:54

कोरोना संकट : यूपी में 15 अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन कारोबार और गेहूं खरीद

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन का समय 14 अप्रैल को पूरा होने वाला है. यूपी में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसका ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे लेकिन इससे पहले रविवार को उन्होंने अपनी 11 सदस्यीय कोर कमेटी के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें 15 अप्रैल से ऑनलाइन कारोबार और गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और बैशाखी पर कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान पर भी सार्वजनिक आयोजन न करने की अपील की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर टीम के साथ बैठक में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर मंथन किया। मुख्यमंत्री ने कहा- मेडिकल इमरजेंसी, पेयजल, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, शिक्षा जैसे जरूरी सेवाओं के लिए कमेटियां बनेंगी। मंत्रियों को अपने कार्यालयों में बैठना होगा। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा- कोरोना को हराने और प्रदेश के 23 करोड़ जनता के हित में जो करना पड़ेगा, उसे हम करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा - सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आवश्यक है कि अभी स्कूल न खोला जाए। ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित और वृहद रूप दिया जाए, जिससे लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर कोई प्रभाव न पड़े। साथ ही, दूरदर्शन से संपर्क कर, इस माध्यम के उपयोग से भी शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाए। ऑनलाइन कोर्स चलाने के लिए दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में राजस्व के फ्लो के लिए कमेटी बनाई जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी।

मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी कार्य करेगी। डॉक्टर व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की सुरक्षा जरूरी है। ऐसे ही पेयजल व अन्य सुविधाओं के लिए कमेटियां बनेंगी। जो लोग 14 दिन शेल्टर होम में रहे हैं, उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था होगी। 14 दिन उन्हें होम क्वारैंटाइन में रखा जाएगा। हर हाल में संक्रमण को रोकेंगे।

राज्य में 15 अप्रैल से ऑनलाइन कारोबार शुरू करने पर सहमति बनी है। सभी जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री चालू की जाएगी। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा भी ली जा सकेगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार के सभी मंत्री अपने कार्यालयों में कामकाज संभालेंगे। हालांकि, अभी सिर्फ प्रमुख सचिव से लेकर अनुसचिव स्तर के अधिकारी ही कार्यालय में मौजूद रहेंगे। जरूरी स्टॉफ रोटेशन के हिसाब से बुलाए जाएंगे।

बता दे, उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 464 तक पहुंच गई है। इसमें 264 लोग तब्लीगी समाज से जुड़े हुए हैं। अब तक राज्य में छह रोगियों की मौत हुई है। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक 45 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर