न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ की एक्ट्रेस अदिति ने बताई भंसाली की खूबियां, फिल्ममेकर ने एक दिन इसलिए रखा था भूखा

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का हिस्सा हैं। इसमें अदिति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 11:38:13

‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ की एक्ट्रेस अदिति ने बताई भंसाली की खूबियां, फिल्ममेकर ने एक दिन इसलिए रखा था भूखा

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ का हिस्सा हैं। इसमें अदिति ‘बिब्बोजान’ का रोल निभा रही हैं। भंसाली हीरामंडी के माध्यम से ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। यह सीरीज आज बुधवार (1 मई) से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अदिति ने वेब सीरीज में काम करने के दौरान के अनुभव शेयर किए हैं। अदिति ने 'रेडिफ' के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि भंसाली ऑलराउंडर हैं, जो इमोशंस, आर्ट्स, म्यूजिक और डांस से भरे हुए हैं।

भंसाली बार-बार बेहतर काम करना चाहते हैं और इससे उनके साथ काम करने वाले लोगों को भी उनसे प्रेरणा मिलती रहती है। वे सहजता से आपसे वह काम करवाने में कामयाब हो जाते हैं, जोकि आपको लगता है कि आप नहीं कर सकते। बिना डंडा लेकर वे आपको वह सिखा देते हैं। एक दिन उन्होंने मुझे भूखा रखा, क्योंकि मुझे एक ऐसा सीन करना था जो कि उग्र सीन था। उन्होंने कहा, “आज खाना मत खाना।” इसी वजह से मुझे अन्याय की भावना पैदा करने में मदद मिली। भंसाली जो कुछ भी करते हैं उसके लिए वह बहुत इमोशनल हैं और वह बहुत बेहतर करना चाहते हैं।

aditi rao hydari,sanjay leela bhansali,heeramandi the diamond bazaar,actress aditi rao hydari,filmmaker sanjay leela bhansali,aditi bhansali

सेट पर संजय सर के साथ आपको पूरा टाइम ध्यान लगाना होता है : अदिति

उन्हें सिनेमा बनाने में इस्तेमाल होने वाली हर एक कला से सच्चा प्यार है और मैं कहूंगी कि मैंने सेट पर खुद को पूरी तरह से सरेंडर कर दिया था, क्योंकि जब आप उनके सेट पर जाते हैं, तो स्पंज बनना होगा ताकि आप उनकी हर एक सलाह को सोख लें। सेट पर उनकी छोटी-छोटी चीजों से भी बहुत कुछ सीखने को मिला। सेट पर संजय सर के साथ आपको पूरा टाइम ध्यान लगाना होता है कि वह क्या बोल रहे हैं।

अदिति की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2021 में ‘महासमुद्रम’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर सिद्धार्थ को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद कपल एक साथ कई मौकों पर दिखे लेकिन कभी भी रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं की। हाल ही रिपोर्ट्स सामने आईं कि तेलंगाना के एक मंदिर में कपल ने शादी रचा ली। सिद्धार्थ ने 28 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वे और अदिति रिंग पहने नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका