न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ में ‘कैकेयी’ के रोल पर ऐसा बोलीं लारा दत्ता, भाजपा में शामिल हुईं यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म पिछले लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 1:25:24

2 News : ‘रामायण’ में ‘कैकेयी’ के रोल पर ऐसा बोलीं लारा दत्ता, भाजपा में शामिल हुईं यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म पिछले लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से रणबीर कपूर व साई पल्लवी का लुक भी लीक हो चुका है। ‘रामायण’ के सेट से एक्ट्रेस लारा दत्ता की तस्वीरें भी सामने आई थीं। लारा ने अब पहली बार इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। लारा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि मैं भी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में ‘कैकेयी’ का किरदार निभाने की खबरें खूब सुन रही हूं।

लारा ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे भी उनके बारे में पढ़ना और सुनना पसंद है इसलिए इसे जारी रखें। कौन ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा? ‘रामायण’ के बाकी किरदारों को लेकर लारा ने बात की और बताया कि अगर उन्हें ऑफर दिया जाता तो वह और कौन-कौनसा रोल निभाना पसंद करतीं। किरदारों का नाम बताते हुए पहले तो लारा खूब हंसीं और बोलीं, “सूर्पनखा, मंदोदरी, मैं इन सभी का किरदार निभा रही हूं।”

लारा ने साफ तौर पर नहीं बताया कि वह ‘रामायण’ फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। बताया जा है कि इस फिल्म में साउथ स्टार यश ‘रावण’, सनी देओल ‘हनुमान’, अरुण गोविल ‘दशरथ’ और विजय सेतुपति ‘विभीषण’ के किरदार में नजर आएंगे। लारा फिलहाल वेब सीरीज ‘राजनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में एक पावरब्रोकर की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। लारा ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। लारा की पहली फिल्म साल 2003 में आई अंदाज थी।

lara dutta,actress lara dutta,ramayana movie,kekai role,lara ramayana,ranbir kapoor,nitesh tiwari,anupama,rupali ganguly,rupali bjp

भाजपा में शामिल होने के बाद रुपाली गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अब राजनीति में अपना करिअर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने आज बुधवार (1 मई) को भाजपा का दामन थाम लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने थोड़ी देर पहले ही अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। रुपाली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक नागरिक के तौर पर भी हम सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।

यह महाकाल और माता रानी का आशीर्वाद है कि मैं अपनी कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं, इसलिए जब मैं विकास के इस महायज्ञ को देखती हूं तो मुझे लगता है कि क्यों न मैं भी इसमें भागीदार बनूं। मुझे विनोद तावड़े जी का मार्गदर्शन मिला और मैं यहां मोदी जी के दिखाए रास्ते पर चलने और किसी तरह देश की सेवा करने आई हूं। तो आप सबका साथ चाहिए और आप सबका आशीर्वाद चाहिए कि मैं जो भी करूं अच्छा करूं और अगर गलत करूं तो आप लोग मुझे बताइएगा।

बता दें रुपाली फेमस टीवी शो 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका में हैं। ये शो लगातार टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है। उन्होंने साल 2000 में टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनका पहला शो 'सुकन्या' था। इसके बाद 'संजीवनी', 'भाभी', 'कहानी घर-घर की', 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'अदालत' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। रुपाली टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष