न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ईलू-ईलू गर्ल’ मनीषा कोइराला ने तलाक और कैंसर पर तोड़ी चुप्पी, दूसरी शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

बॉलीवुड में ‘ईलू-ईलू गर्ल’ के रूप में मशहूर मनीषा कोइराला (53) 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार की जाती हैं। मनीषा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 11:00:17

‘ईलू-ईलू गर्ल’ मनीषा कोइराला ने तलाक और कैंसर पर तोड़ी चुप्पी, दूसरी शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

बॉलीवुड में ‘ईलू-ईलू गर्ल’ के रूप में मशहूर मनीषा कोइराला (53) 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार की जाती हैं। मनीषा लंबे समय से चुनींदा फिल्मों में ही काम कर रही हैं। वह अब संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की चमक बिखेरती नजर आएंगी। मनीषा जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हैं। इसी दौरान जूम को दिए गए इंटरव्यू में बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुए तलाक और कैंसर पर चुप्पी तोड़ी। मनीषा ने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे।

पहले उनका सम्राट दहल से तलाक हुआ और फिर कैंसर से वह काफी टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने इन झटकों से संभलते हुए खुद को हमेशा मजबूत बनाए रखा। मनीषा ने कहा कि वो लोग लकी हैं जिन्हें लाइफ में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते। वो लोग अपना जीवन शांति से जीते हैं और मैं लकी हूं कि मुझे कई चीजों का अनुभव हुआ। मैं बस यही उम्मीद कर सकती हूं कि जीवन के प्रति मेरा नजरिया कभी भी कड़वा ना हो।

मेरा काम ये है कि मैं क्या बदल सकती हूं और अपनी लाइफ को कैसे देखती हूं। तलाक के बाद मुझे एंग्जाइटी अटैक आते थे। मैं काफी इनसिक्योर हो जाती थी। मेरे पास वो सारी चीजें हैं जो हर किसी के पास होती हैं। मैं भी कई बार डिप्रेस और उदास महसूस करती हूं लेकिन मैं हमेशा खुद को मजबूत करने की कोशिश करती हूं और खुद से कहती हूं नहीं मनीषा उठो, ये वॉक का टाइम है।

मुझे लगता है कि एक बार जब आप इतना कुछ झेल लेते हैं, तो आपको यह भी एहसास होता है कि इसका एक और पक्ष भी है। आप खुद को उठा सकते हैं और चल सकते हैं। वे कहते हैं कि जीवन गिरने के बारे में नहीं है बल्कि गिरने के बाद खुद को संभालने और चलने के बारे में है।

manisha koirala,actress manisha koirala,manisha divorce,manisha cancer,manisha second marriage,samrat dahal,heeramandi the diamond bazaar

मनीषा ने कहा, अगर मेरी किस्मत में लिखा है तो मुझे वह जरूर मिलेगा...

इंटरव्यू के दौरान मनीषा से जब पूछा गया कि क्या वे दूसरी शादी करेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैं कहूं कि मैं झूठ नहीं बोलती तो मैं झूठ बोलूंगी। मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे कि क्या मेरी जिंदगी में कोई लड़का सच में था। अगर मेरी जिंदगी में कोई पार्टनर होता, तो शायद उसे पाकर मुझे अच्छा महसूस होता। लेकिन मुझे बहुत ईमानदार होना होगा, और मैं उसके लिए इंतजार करके अपना समय बर्बाद नहीं करूंगी।

अगर मेरी किस्मत में लिखा है तो मुझे वह जरूर मिलेगा और अगर वह नहीं है, तो भी मेरे लिए ठीक है। मुझे लगता है, मैं पूरी जिंदगी जी रही हूं। उल्लेखनीय है कि मनीषा की शादी साल 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ हुई थी। शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2012 में ही उनका तलाक हो गया।

मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर तलाक की जानकारी दी थी। बता दें कि मनीषा ने साल 1991 में ‘सौदागर’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मनीषा ने इसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘शहजादा’ थी, जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के मुख्य किरदार थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष