न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने विराट को बताया बॉलीवुड का दामाद, आमिर और बेटी-दामाद से मिलने पहुंचीं ये दिग्गज एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों भारत में चल रहे IPL-17 का मजा ले रहे हैं। वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के मालिक हैं। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 12:36:29

2 News : शाहरुख ने विराट को बताया बॉलीवुड का दामाद, आमिर और बेटी-दामाद से मिलने पहुंचीं ये दिग्गज एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों भारत में चल रहे IPL-17 का मजा ले रहे हैं। वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के मालिक हैं। शाहरुख और उनके बेटे अक्सर कोलकाता के मुकाबले में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में नजर आते हैं। शाहरुख आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सदस्य विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से बहुत मजबूत रिश्ता रखते हैं।

शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने विराट के साथ बहुत वक्त बिताया है। वे मुझे बहुत पसंद हैं। मैं तो ये कहना चाहूंगा कि वो बॉलीवुड के दामाद हैं। मैं विराट और अनुष्का को लंबे समय से जानता हूं। मैंने दोनों के साथ काफी कीमती समय बिताया है। मैं उन दोनों को तब से जानता हूं जब ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मैं उस समय अनुष्का के साथ फिल्म में काम कर रहा था। इस कारण विराट और मैंने बहुत समय एक साथ बिताया है और अब हम दोनों के बीच बातचीत काफी फ्रेंडली होने लगी है।

मैंने विराट को 'पठान' के टाइटल ट्रैक गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस भी सिखाया है। मैंने एक मैच के दौरान उन्हें रवींद्र जडेजा को डांस सिखाते हुए देखा है। मैंने दोनों को डांस करते हुए देखा, लेकिन दूसरे ही पल इन दोनों का इतना बुरा डांस देखकर मुझे बहुत बुरा भी लगा। इसलिए मैंने सोचा क्यों ना मैं ही विराट को डांस सिखा देता हूं, जिससे अगले वर्ल्ड कप या फिर किसी भी चैंपियनशिप में जब वो डांस करेंगे तो विराट मुझे डांस स्टेप्स सिखाने के लिए बुला लेंगे।

उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। इसके अलावा दोनों ने 'जब तक है जान', 'जब हैरी मेट सेजल', 'जीरो' फिल्म में भी काम किया है। शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे पिछली बार ‘डंकी’ फिल्म में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। पिछले साल ‘डंकी’ के अलावा शाहरुख की 2 और सुपरहिट फिल्म रिलीज हुई थी वो है ‘पठान’ और ‘जवान’। वहीं अब कहा जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे जबरदस्त एक्शन सीन करेंगे।

shahrukh khan,virat kohli,anushka sharma,shahrukh virat,sharukh anushka,anushka virat,ipl-17,kolkata knight riders,kkr,aamir khan,ira khan,rani mukejee,nupur shikhare,ghulam

आमिर खान की बेटी आयरा ने शेयर की तस्वीरें, साथ में नजर आईं रानी मुखर्जी

आमिर खान और रानी मुखर्जी ने साल 1998 में आई फिल्म ‘गुलाम’ में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद वे कुछ और फिल्मों में भी साथ नजर आए। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। लंबे वक्त के बाद वे साथ दिखाई दिए। हाल ही में आमिर की बेटी आयरा खान ने रानी, आमिर और पति नुपुर शिखारे के साथ ग्रुप फोटो शेयर की। इसमें चारों जने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। एक फोटो में रानी, आयरा के साथ सेल्फी क्लिक कराती दिख रही हैं।

रानी ब्राउन आउटफिट्स के साथ ओवरसाइज्ड गॉगल पेयर किए हैं। आमिर ने ब्लू पैंट्स के साथ कुर्ता पेयर किया। आयरा मैक्सी ड्रेस और नुपुर पेस्टल कलर शर्ट में नजर आए। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आयरा ने लिखा, “बहुत लंबे समय बाद।” फैंस इन तस्वीरों को देख काफी खुश हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से स्टार्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। फिल्म में जेनेलिया देशमुख लीड रोल में होंगी।

इस फिल्म के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा आमिर दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' से भी प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी हैं। दूसरी ओर, रानी की आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष