न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, शादी में गाने की बात पर उलझे अभिजीत और नेहा

कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। साल 2019 में कैटरीना और

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 2:12:20

2 News : अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, शादी में गाने की बात पर उलझे अभिजीत और नेहा

कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। साल 2019 में कैटरीना और सलमान मुंबई में राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुकीं कांग्रेस लीडर बीना काक की किताब ‘साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ रणथंभौर’ के लॉन्च में शामिल हुए थे। किताब के विमोचन के मौके पर सलमान के पिता मशहूर लेखक व गीतकार सलीम खान भी शामिल हुए थे। हाल ही में कैटरीना के एक फैन पेज ने इस इवेंट से उनका एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लगातार फ्रेंच भाषा में बात करती हुई दिख रही हैं।

इसमें कैटरीना, बीना काक की किताब के बारे में फ्रेंच में बोल रही हैं। फैन पेज की ओर से कैप्शन में लिखा गया है, “कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों बीना काक की किताब ‘साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ रणथंभौर’ के लॉन्च में शामिल हुए। सलमान और कैटरीना अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से ही बीना के बहुत करीब हैं। बीना ने उस फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभाया था।”

“डिसक्लेमर : फ्रांसीसी वॉयसओवर AI से जनरेट किया गया है, लेकिन स्पीच को मॉर्फ या ट्विस्ट नहीं किया गया है, यह कैटरीना की ओरिजनल स्पीच जैसा ही है।” इस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं :- “भगवान, डीपफेक बहुत डरावने होते जा रहे हैं।”, “AI अपने बेस्ट पर।”, “मैं इस संपादित वीडियो के झांसे में लगभग आ गया।” कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इस साल के शुरू में आई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिलहाल कैटरीना ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

'सुपरस्टार सिंगर 3' शो में अभिजीत भट्टाचार्य और नेहा कक्कड़ के बीच हुई बहस

सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 3' प्रीमियर के बाद से ही छाया हुआ है। हाल ही में इस शो में मशहूर सिंगर्स अनुराधा पौड़वाल और अभिजीत भट्टाचार्य गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान अभिजीत और शो की जज सिंगर नेहा कक्कड़ के बीच तीखी बहस हो गई। सलमान अली और आर्यन के परफॉर्मेंस के बाद अभिजीत ने शादियों में सिंगर्स के गाने को लेकर बात की। अभिजीत ने कहा कि कोई भी पैसा दिया और शादी में गाने लगे, उसमें औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं, मैं नहीं गाऊंगा।

दुनिया की कोई ताकत तुम्हें खरीद नहीं सकती। इसके बाद नेहा कहती हैं कि आप अपनी मेहनत का कमाओ और मेहनत का पैसा तो कैसे भी कमाया जा सकता है। शादी में गाना बुरी बात नहीं हैं। नेहा को बीच में टोकते हुए अभिजीत कहते हैं कि आप मेरी बातों को पर्सनली मत लीजिए। फर्क यही है। मैं यही शिक्षा ही दे रहा हूं कि 1 करोड़ रुपए में गाना और 1 करोड़ रुपए ठुकराना, दोनों में बहुत फर्क है, मैं बस यही सिखाना चाहता हूं।

इसके बाद नेहा कहती हैं कि जो फैंस होते हैं ना, वो आपको पसंद करते हैं, इसलिए आपको बुलाते हैं। काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, मैं सिर्फ कहना चाहती हूं। अगर आपको शादी में भी गाना पड़े तो आप प्लीज गाओ। अगर आपको रस्पेक्ट मिल रहा है, आपको कोई प्यार से बुला रहा है तो प्लीज जाओ। शादी में गाना गाना कोई गलत बात नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष