न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दुनिया पर तीसरे विश्‍वयुद्ध का साया, खाड़ी देशों में 3000 सैनिक भेज रहा US

ईरान ने कहा है कि वो अपने कमांडर की मौत का बदला अमेरिका से लेकर रहेगा। अमेरिका इन खतरों को भांपकर खाड़ी देशों में 3 हजार अतिरिक्‍त सैनिक भेज रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jan 2020 8:54:02

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दुनिया पर तीसरे विश्‍वयुद्ध का साया, खाड़ी देशों में 3000 सैनिक भेज रहा US

ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद विश्‍व की 13वीं सबसे बड़ी सैन्‍य शक्ति ईरान और सुपर पावर अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है और दुनिया के तीसरे विश्‍वयुद्ध की ओर बढ़ने की आशंका लगाई जाने लगी है।

ईरान ने कहा है कि वो अपने कमांडर की मौत का बदला अमेरिका से लेकर रहेगा। अमेरिका इन खतरों को भांपकर खाड़ी देशों में 3 हजार अतिरिक्‍त सैनिक भेज रहा है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जिन 3000 सैनिकों को गल्फ भेजा जा रहा है वे 82वें एयरबॉर्न डिविजन के हैं और नॉर्थ कैरोलिना स्थित फोर्ट ब्रेग से ताल्लुक रखते हैं। अमेरिका खाड़ी देशों में अपनी किलेबंदी करने में जुटा है।

ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते : ट्रंप

उधर, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहता है लेकिन अगर इस्‍लामिक देश ने कोई जवाबी कार्रवाई की तो अमेरिका इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अधिकारियों के अनुसार 3000 सैनिकों का ये दस्ता 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के उन करीब 700 सैनिकों के अतिरिक्त होंगे जिन्हें ईरान समर्थित मिलिशिया के लोगों और उनके समर्थकों द्वारा बगदाग में अमेरिकी दूतावास पर हमला करने के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में कुवैत में तैनात किया गया था। इस सप्ताह सैनिकों की तैनाती से पहले ट्रंप प्रशासन ने मई से 14000 अतिरिक्त सैनिकों को पश्चिम एशिया भेजा है। यही नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन, सऊदी अरब समेत कई देशों के नेताओं के साथ बातचीत की है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख से भी फोन पर बातकर अपना पक्ष रखा है।

trump,donald trump,iran,america,qasem soleimani,kasim sulemani,middle east,donald trump news in hindi,news,news in hindi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी का 'खात्मा' इसलिए किया गया क्योंकि वो अमेरिकी डिप्लोमैट्स पर हमला करने ही वाला था। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में कहा कि सुलेमानी अमेरिकी राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों पर हमला करने ही जा रहा था, लेकिन हमने उसे बीच में ही पकड़ लिया और उसका खात्मा कर दिया।

हालांकि ट्रंप ने टकराव की संभावनाओं को मौजूदा वक्त के लिए खारिज करते हुए कहा कि वे ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली रात को हमारे द्वारा लिया गया एक्शन युद्ध को रोकने के लिए उठाया गया था, हमने युद्ध शुरू करने के लिए एक्शन नहीं लिया। हम ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं। हालांकि अमेरिका के इन तर्कों से ईरान जरा भी संतुष्ट नहीं दिखता है।

trump,donald trump,iran,america,qasem soleimani,kasim sulemani,middle east,donald trump news in hindi,news,news in hindi

हम लेंगे हत्‍या का बदला: ईरान

कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की हमले में मौत से भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खुमैनी ने बदला लेने का संकल्प लिया है। तेहरान स्थित प्रेस टीवी के मुताबिक खुमैनी ने कहा कि धरती के सबसे क्रूर लोगों ने' सम्मानीय कमांडर की हत्या की, जिन्होंने दुनिया की बुराइयों और डकैतों के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि उनकी मौत से उनका मिशन नहीं रुकेगा, लेकिन जिन अपराधियों ने गुरुवार रात जनरल सुलेमानी और अन्य शहीदों के खून से अपने हाथ रंगे हैं, उन्हें जरूर एक जबरदस्त बदले की, अंजाम भुगतने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

आपको बता दे, सुलेमानी की मौत के बाद ईरान में तीन दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया गया है और उन्‍हें एक राष्‍ट्रीय हीरो का दर्जा दिया गया है। पूरे ईरान में कई जगह पर प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका से बदला लेने की मांग की है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए सोशल मीडिया से लेकर राजनयिक हलके तक में तीसरे विश्‍वयुद्ध के शुरुआत की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर तीसरा विश्‍वयुद्ध ट्रेंड कर रहा है। माना जा रहा है कि ईरान जवाबी कार्रवाई में पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों और अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना सकता है। यही नहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ईरान अमेरिका के सहयोगी इजरायल के सुरक्षाकर्मियों, होरमुज की खाड़ी में तेल टैंकरों और सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमले कर सकता है। उसके इस कदम में हिज्‍बुल्‍ला, हूती विद्रोही और सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद मदद कर सकते हैं।

ईरानी सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद भारत ने कहा कि मध्य पूर्व की स्थिति आगे और नहीं बिगड़नी चाहिए। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि तनाव में वृद्धि ने दुनिया को सशंकित किया है। इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह जरूरी है कि स्थिति आगे बिगड़े नहीं। भारत ने लगातार संयम बनाए रखने का समर्थन किया है और ऐसा करना जारी रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत