न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर अमेरिका ने सीरिया पर दागी मिसाइलें

सीरिया में केमिकल हमले के जवाब में मिसाइल हमले शुरू हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर मिसाइल हमले का आदेश दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 11:14:52

ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर अमेरिका ने सीरिया पर दागी मिसाइलें

सीरिया में केमिकल हमले के जवाब में मिसाइल हमले शुरू हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर मिसाइल हमले का आदेश दिया है। इस कार्रवाई में अमेरिका के साथ फ्रांस और ब्रिटेन भी शामिल है। सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। अमेरिका द्वारा किए गए ये हवाई हमले इस साल के दूसरे सबसे बड़े हवाई हमले हैं। जिसके बाद सीरिया की राजधानी दमिश्क में तेज धमाकों के साथ धूल और धूंए के गुबार देखे जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया की असद सरकार को निशाना बनाने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस को साथ लाकर एक संयुक्त अभियान शुरू किया है। सीरिया की राजधानी दमिश्क पर आज कम से कम छह धमाकों को अंजाम दिया गया जिससे राजधानी दहल गयी। सीरिया के सरकारी टीवी ने कहा वायु सेना अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के हमलों का मुकाबला कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी रायटर को कहा कि दमिश्क में कम से कम छह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी जिससे राजधानी दहल गयी। धमाकों के बाद कई जगह पर गहरा काला धुआं भी उठता देखा गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा दमिश्क के बरजाह जिले में हमले हुए है। सीरिया के बड़े वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बरजाह में ही स्थित हैं।

सैन्य कार्रवाई चिढ़ा रूस

अमेरिका की इस हवाई हमलों की कार्रवाई की निंदा करते हुए रुस ने इसे राष्ट्रपति पुतिन का अपमान बताया है साथ ही इसको बर्दाश्त न करने की बात भी कही है।

ट्रंप का टीवी पर राष्ट्र को संबोधित

दूसरी तरफ ट्रंप ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सीरिया की असद सरकार अपने ही लोगों पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रही है। जिसके खिलाफ अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस को साथ लेकर ये हवाई हमलों की कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने कहा कि, सीरिया में कथित रासायनकि हमलों की घटनाओं में वृद्धी हुई है।

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, ‘कुछ समय पहले हमने सीरिया में अमेरिका की सशस्त्र सेनाओं को रासायनिक हथियारों वाले ठिकानों पर हमले करने के आदेश दिए थे’। साथ ही उन्होंने बताया कि फ्रांस और ब्रिटेन की सेनाओँ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चला रहे हैं। जिसके लिए हम दोनों देशों का आभार जताते हैं। ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति असद पर हमलावर होते हुए कहा, अपने ही लोगों पर रासायनिक हमले करना ये हरकत किसी इंसान की नहीं हो सकती। ये एक शैतान की हरकत है जो इंसानियत के खिलाफ की गई है। जिसके लिए हमने रात में हवाई हमले किए हैं जिसके पीछे हमारा उद्देश्य रासायनिक हथियारों के निर्माण और प्रयोग करनेवालों को एक चेतावनी देना है। साथ ही रसायनिक हथियारों के प्रयोग और निर्माण दोनों को ही रोकना हमारी प्राथमिकता है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सीरिया के डूमा में केमिकल हमला हुआ था जिसकी चपेट में 500 लोग आ गए थे। ट्रंप ने इस हमले का आरोप सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर लगाया था। वहीं ब्रिटेन की पीएम टेरीजा मे ने भी सीरिया पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे पास शक्ति प्रयोग के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद सत्ता परिवर्तन नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत