न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए भारत की 500 वेबसाइट हैक करने वाले दो कश्मीरी हैकर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को देश की वेबसाइट हैक करने के मामले में पंजाब से दो पाकिस्तान समर्थक कश्मीरी हैकर्स को गिरफ्तार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 7:35:32

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए भारत की 500 वेबसाइट हैक करने वाले दो कश्मीरी हैकर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को देश की वेबसाइट हैक करने के मामले में पंजाब से दो पाकिस्तान समर्थक कश्मीरी हैकर्स को गिरफ्तार किया है। एक हैकर्स की पहचान शाहिद मल्ला के रूप में हुई है जो बीटेक छात्र है और कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है। वहीं दूसरे हैकर की पहचान आदिल हुसैन के रूप में हुई है जो बीसीए फाइनल यर का स्टूडेंट है और घाटी के अनंतनाग का रहने वाला है।

दोनों ही युवक कश्मीर के रहने वाले हैं और टीम हैकर्स थर्ड आई ग्रुप के सदस्य है। पुलिक के मुताबिक इन्होंने अभी तक 500 से अधिक वेबसाइट्स हैक की हैं और ये लगातार पाकिस्तानी हैकर्स से भी संपर्क में थे। स्पेशल सेल की टीम ने इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड्स, इंटरनेट डोंगल्स और मेमोरी डिवाइसेस बरामद की है। ये दोनों ही हैकर्स पंजाब के राजपुरा में किराए के घर में रह रहे थे और 'टीम हैकर्स थर्ड आई' के लिए काम कर रहे थे।

स्पेशल सेल की साइबर विंग के डीसीपी अन्येश राय ने बताया कि सेल को विशेष सूचना इस बारे में मिली थी। उन्होंने बताया इन दोनों की ऑनलाइन गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। दोनों पाक समर्थित एवं भारत विरोधी हैकरों से भी जुड़े हुए थे। इन दोनों की गतिविधियां देश विरोधी थीं। ये दोनों ‘टीम हैकर्स थर्ड आई’ नाम से भारत विरोधी हैकिंग ग्रुप चलाते थे। इस ग्रुप का दावा है कि इन्होंने अब तक पांच सौ से अधिक वेबसाइट हैक की हैं।

इसके अलावा कश्मीर में अशांति के दौरान जब इंटरनेट आदि पर प्रतिबंध लगता था तो ये स्थानीय युवाओं को इससे निपटने के गुर भी सिखाते थे। इन्होंने बीते साल अप्रैल से मई में इस तरह का अभियान चलाया था। दोनों युवक पाक समर्थित आतंकवाद के समर्थन में देशद्रोह वाले पोस्ट आदि डालते रहे हैं। कश्मीर युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ इन दोनों ने पिछले साल वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के उपयोग से सरकार द्वारा लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को भी बाधित किया था।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। हालांकि हैकर्स ने तब खुद को केरल का बताते हुए कठुआ मामले में बलात्कारियों को फांसी देने की मांग रखी थी। तब भी पाकिस्तानी हैकरों पर ही संदेह जताया जा रहा था। हैकरों ने पोस्ट किये गये संदेश में बीजेपी की राज्य इकाई पर 'बच्चों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह' को बचाने का आरोप लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत