न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीवी देखना हो सकता है 25 फीसदी तक महंगा, TRAI ने जारी किया नया टैरिफ ऑर्डर: रिपोर्ट

रेटिंग एजेंसी ​क्रिसिल (Crisil) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर के बाद अधिकांश सब्सक्राइबर्स के लिए टीवी देखने का खर्च बढ़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 2:44:21

टीवी देखना हो सकता है 25 फीसदी तक महंगा, TRAI ने जारी किया नया टैरिफ ऑर्डर: रिपोर्ट

रेटिंग एजेंसी ​क्रिसिल (Crisil) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर के बाद अधिकांश सब्सक्राइबर्स के लिए टीवी देखने का खर्च बढ़ सकता है। हालांकि पॉपुलर चैनल्स को इसका फायदा होगा। TRAI की नई गाइडलाइन के तहत ब्राडकॉस्टर्स और ​डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से नेटवर्क कैपेसिटी फी और चैलस प्राइस का ऐलान करने के बाद अधिकांश सब्सक्राइबर्स के लिए टीवी चैनल्स का महीने का खर्च बढ़ सकता है। क्रिसिल का मानना है कि 1 फरवरी से प्रभाव में आए इन नियमों से पापुलर चैनलों को फायदा होगा और ‘ओवर द टॉप’ सर्विसेज जैसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार आदि की तरफ लोगों का रुझान बढ़ेगा। इससे ब्रॉडकॉस्टर्स इंडस्ट्री में एकीकरण और विलय को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अब प्रोग्राम की क्वालिटी ही मायने रखेगी। गुप्ता ने बताया कि नए प्रावधानों से ब्राडकॉस्टर्स का रेवेन्यू 40 फीसदी बढ़कर 94 रुपये प्रति उपभोक्ता पर पहुंच जाएगा। यह अभी 60 से 70 रुपये प्रति उपभोक्ता प्रति माह है। चूंकि, उपभोक्ता लोकप्रिय चैनलों की ओर ज्यादा भागेंगे इसलिए कीमतें तय करने में बड़े ब्राडकास्टर्स की ज्यादा चलेगी। वहीं, कम लोकप्रिय चैनलों की मुश्किल बढ़ेगी जबकि सबसे कम लोकप्रिय चैनल बंद होने पर मजबूर हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, DTH और केबल ऑपरेटर जैसे डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए इसका मिलाचुला असर होगा। उन्हें पैकेजिंग से होने वाला फायदा नहीं मिलेगा, लेकिन प्रति उपभोक्ता उनकी कमाई तय हो गई है। क्रिसिल के डायरेक्टर नितेश जैन का कहना है कि ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म को नई फ्रेमवर्क आने के बाद ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि अधिकांश दर्शक सब्सक्रिप्शन खर्च बढ़ने से OTT प्लेटफॉर्म की ओर से शिफ्ट होंगे। वहीं, कम डाटा टैरिफ उन्हें अपनी ओर आसानी से आकर्षित करेगा।

बता दे, TRAI फ्रेमवर्क का मकसद टीवी यूजर्स के लिए चैनल चुनने और उस पर खर्च करने में पारदर्शिता और एकरूपता लाना है। नए नियमों में कंज्यूमर्स को अपनी पसंद के चैनल चुनने और उसके अनुसार भुगतान करने की आजादी मिलती है। इसके टीवी ब्राडकास्टर्स को प्रत्येक चैनल और उसके बुके के अधिकतम खुदरा मूल्य का खुलासा करना होता है। क्रिसिल के सीनियर डायरेक्टर सचिन गुप्ता ने कहा, नियमों के हमारे विश्लेषण से यह पता चला है कि दर्शकों के मासिक टीवी बिल पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। पुरानी कीमतों से तुलना करने पर 10 चैनल सब्सक्राइब करने वाले उपभोक्ताओं का बिल मौजूदा 230-240 रुपये की तुलना में 25 फीसदी तक बढ़कर 300 रुपये प्रति माह पर पहुंच सकता है। लेकिन, यदि उपभोक्ता 5 चैनल या इससे कम सब्सक्राइब करते हैं तो उनका बिल घट सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल