न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: विजयादशमी के जुलूस पर पथराव, मालपुरा में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में विजयादशमी पर दशहरा जुलूस के दौरान अराजक तत्‍वों द्वारा किए गए पथराव के बाद इलाके में हालात बिगड़ गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Oct 2019 9:23:34

राजस्थान: विजयादशमी के जुलूस पर पथराव, मालपुरा में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) जिले के मालपुरा कस्बे में विजयादशमी पर दशहरा (Dussehra) जुलूस के दौरान अराजक तत्‍वों द्वारा किए गए पथराव के बाद इलाके में हालात बिगड़ गए थे। जिसके मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुबह 6 बजे से आगामी घोषणा तक कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया है। पुलिस और प्रशासन ने यहां रात 12 बजे के बाद से ही सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवाओं (Internet Services) को आगामी 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके साथ ही सुबह कस्बे में अख़बारों के वितरण पर रोक लगाते हुए रोडवेज़ बसों से पहुंचे अखबारों के बंडलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है।

दरअसल, जुलूस जब आरएसी चौकी के पास से गुजर रहा था तो दशहरा जुलूस का फूलों से स्वागत किया जा रहा था। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया और भगदड़ मच गई। इससे नाराज होकर मालपुरा के विधायक कन्हैयालाल चौधरी डेढ़ सौ लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने कल मालपुरा में रावण दहन भी नहीं होने दिया। इनका कहना था कि जब तक पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक रावण दहन नहीं होने देंगे।

बुधवार सुबह 4:30 बजे हुए रावण का दहन

हालाकि, जिला प्रशासन और पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से आज (बुधवार) सवेरे लगभग 4:30 बजे रावण का दहन भी संपन्न करवा दिया है। इस दौरान लोगों का किसी तरह का विरोध न हो पाए, इसके मद्देनज़र पूरे दशहरा मैदान को सुरक्षाबलों के जवानों ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इसके बाद कलेक्टर केके शर्मा व एसपी आदर्श सिद्धू की मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों द्वारा रावण का दहन कर दिया गया है।

पुलिस थाने में आईजी संजीव कुमार नर्सरी खुद बैठे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हमने 6-7 लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की जांच कर रहे हैं थाने के अंदर कलेक्टर और एसपी ही मौजूद हैं जयपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगा लिया गया है।

बता दे, टोंक जिले में मालपुरा कस्बा बेहद संवेदनशील रहा है जहां पर पहले भी दो समुदायों के बीच में छोटे-बड़े विवाद हो चुके हैं। कई बार इन विवादों ने गंभीर रुख अख्तियार भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत