Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TMC सांसद ने वित्त मंत्री पर की विवादित टिप्पणी, 'जहरीले सांप' से की तुलना, BJP ने किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित टिप्पणी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तुलना जहरीले सांप से की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 5:10:13

TMC सांसद ने वित्त मंत्री पर की विवादित टिप्पणी, 'जहरीले सांप' से की तुलना, BJP ने किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित टिप्पणी करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तुलना जहरीले सांप से की। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं से नियंत्रण खो दिया है और वे हताशा में बेतुकी बातें कर रहे हैं।

ईंधन की बढ़ती कीमतों और रेलवे के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ शनिवार को बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने सीतारमण के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एक जहरीले सांप के काटने से इंसान मर जाता है, उसी तरह निर्मला सीतारमण की वजह से देश के लोग एक के बाद एक मर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। तृणमूल के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने सीतारमण को दुनिया की सबसे खराब वित्त मंत्री बताया।

भाजपा ने उनकी टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल की अध्यक्ष ममता बनर्जी का पार्टी के नेताओं पर नियंत्रण नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल में भ्रष्टाचार शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक फैल गया है। वे लोग अंदरूनी झगड़े में उलझे हुए हैं और उनमें से कई सत्तारूढ़ दल में बने हालात से ध्यान भटकाने की खातिर बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं।

घोष ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों को हम अधिक महत्व नहीं देते हैं। वे हताशा में आकर ऐसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नए भारत का वादा किया था और इसे उन्होंने जीडीपी की विकास दर को बेहद खराब स्थिति में पहुंचा कर पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology