न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाबालिग बच्ची से रेप, बच्चों की हत्या, गवाहों की हत्या...आसाराम पर ये हैं 5 गंभीर आरोप

नाबालिग से रेप के केस में आसाराम पर ट्रायल कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। फैसला सुबह 11 बजे तक सुनाया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 10:47:16

नाबालिग बच्ची से रेप, बच्चों की हत्या, गवाहों की हत्या...आसाराम पर ये हैं 5 गंभीर आरोप

नाबालिग से रेप के केस में आसाराम पर ट्रायल कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। फैसला सुबह 11 बजे तक सुनाया जा सकता है। इसे लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसाराम पर रेप, बच्चों की हत्या, जमीन हथियाने जैसे कई आरोप हैं। बता दे, आसाराम पर 13 फरवरी 2014 को चार्ज तय किए गए। चार्जशीट में आसाराम पर धारा 370 (4), 342, 354ए, 506, 509, 376, 376(2)एफ, 376 डी, 506, 509/34, 120बी, 109 के तहत आरोप तय किए गए। साथ ही पॉक्सो की धारा-5, 6, 7, 8 व 17 के तहत और जेजे एक्ट की धारा 23 व 26 के तहत भी आरोप तय हुए। गौर करने वाली बात यह है कि आसाराम के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है उनमें उम्रकैद तक कि सजा का प्रावधान है।

आइये आसाराम पर लगे पांच गंभीर आरोपों पर एक नजर डालते हैं।

1- नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है आसाराम :
आसाराम पर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने जोधपुर के मनाई इलाके में स्थित अपने आश्रम में उसे बुलाया और 15 अगस्त 2013 की रात में उसके साथ रेप किया। इस मामले में आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था और एक सितंबर 2013 को उसे जोधपुर लाया गया। वह दो सितंबर 2013 से जेल में बंद है।

2- बच्चों की हत्या का संगीन आरोप :
आसाराम पर बच्चों की हत्या का संगीन आरोप है। इन बच्चों को आश्रम में बुलाया गया था। कथित तौर पर इनका यौन शोषण करने के बाद हत्या कर दी गई। इन मामलों में आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी लिप्तता का आरोप है।

3- गवाहों की हत्या और अपहरण का है आरोप :
आसाराम पर सूरत की 2 बहनों ने भी रेप का आरोप लगाया था। आसाराम के कुक अखिल गुप्ता इस घटना के गवाह थे। उन्होंने दोनों बहनों को आसाराम के कमरे में जाते देखा था। बाद में अखिल गुप्ता की हत्या कर दी गई। इसी तरह जोधपुर केस में गवाह और आसाराम के निजी चिकित्सक रहे राहुल के। सच्चन को भी कोर्ट परिसर में आसाराम के अनुयाई ने चाकू मारा था। बाद में नवंबर 2015 में वह गायब हो गए और अब तक नहीं मिले। आसाराम पर तमाम मामलों के गवाहों के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप है।

4- मामले की सुनवाई कर रहे जज को ही धमका दिया :
आसाराम पर केस की सुनवाई कर रहे सेशन जज मनोज कुमार व्यास को धमकी देने का भी आरोप है। आसाराम ने कथित तौर पर जज से कहा था कि अगर बेल नहीं मिली तो 'अच्छा नहीं होगा'। इसके अलावा आसाराम की सुरक्षा देख रहे एसएचओ को भी धमकी देने का मामला सामने आया था।

5- देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का है आरोप :
रेप और हत्या जैसे संगीन मामलों के साथ-साथ आसाराम पर देशभर में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का भी आरोप है। कई शहरों में आश्रम के नाम पर जमीन पर कब्जा किया गया। दूसरी तरफ, जहां उसे वैध तरीके से जमीन आवंटित की गई थी, उसके आसपास की जमीनों को अवैध तरीके से कब्जा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत