न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव ने प्रियंका गांधी को दी बधाई, कहा- हम लोग पूरे दिल से राजनीति में उनकी एंट्री का स्वागत करते हैं

महासचिव बनाए नियुक्त किए जाने पर प्रियंका गांधी जी को बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से अच्छा फैसला। हम लोग पूरे दिल से राजनीति में उनकी एंट्री का स्वागत करते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 5:19:16

तेजस्वी यादव ने प्रियंका गांधी को दी बधाई, कहा- हम लोग पूरे दिल से राजनीति में उनकी एंट्री का स्वागत करते हैं

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सक्रिय राजनीति में आने की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार कांग्रेस (Congress) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। अध्यक्ष के बाद सबसे ताकतवर पद महासचिव से उन्हें नवाजा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने अपनी बहन प्रियंका को (Priyanka Gandhi) ईस्ट यूपी की कमान सौंप दी है। इसको लेकर अलग-अलग दल की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''महासचिव बनाए नियुक्त किए जाने पर प्रियंका गांधी जी को बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से अच्छा फैसला। हम लोग पूरे दिल से राजनीति में उनकी एंट्री का स्वागत करते हैं। उनकी नियुक्ति न सिर्फ युवाओं और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी बल्कि देश की पचास फीसदी महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी।''

वहीं जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''राजनीति में बहुप्रतीक्षित एंट्री अंतत: हो गई है। हालांकि लोग इसकी टाइमिंग, भूमिका और पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए ये खबर है कि उन्होंने आखिरकार फैसला ले लिया है। प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं और बधाई।''

tejashwi yadav,priyanka gandhi,congress,rahul gandhi,sonia gandhi

वही प्रियंका गांधी की इस एंट्री पर बीजेपी ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि हमारी पार्टी ही हमारा परिवार है लेकिन कांग्रेस एक परिवार ही पार्टी है।

संबित पात्रा ने कहा, ''आज कांग्रेस के प्रथम परिवार से एक राज्याभिषेक हुआ है। दरअसल कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी है, इसमें कोई शक नहीं है। आज एक बात साबित हो गई है कि कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की नाकामी को घोषित किया है। इसलिए राहुल गांधी को प्रियंका गांधी की बैसाखी की जरूरत है।''संबित पात्रा ने कहा, ''महागठबंधन से हर राज्य में नकारे जाने के बाद बैसाखी परिवार से ही ढूंढी जा रही है। आज नया भारत सवाल पूछ रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी, इंदिरा जी के बाद राजीव जी, राजीव जी के बाद सोनिया जी, सोनिया जी के बाद राहुल जी, राहुल जी के बाद प्रियंका जी, अब आगे कौन? बीजेपी और कांग्रेस में बुनियादी फर्क है कि बीजेपी में जहां पार्टी की परिवार है वहीं कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है।''

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत