न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीचर्स डे पर योगी सरकार ने विवि अध्यापकों को दिया सातवें वेतन आयोग का तोहफा

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिये सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 12:45:58

टीचर्स डे पर योगी सरकार ने विवि अध्यापकों को दिया सातवें वेतन आयोग का तोहफा

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिये सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐलान किया। यूपी कैबिनेट ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों और समकक्ष संवर्गों के लिए सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार वेतन पुनरीक्षण योजना को लागू को मंजूरी दे दी है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस सेे पहले यूपी सरकार के फैसले से शिक्षकों के वेतन में 15 हजार से लेकर 35 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें वेतनमान से करीब 20 हजार शिक्षकों को फायदा मिलेगा और इसके लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 921 करोड़ का इंतजाम किया है। वहीं यूपी कैबिनेट ने बिजनौर, पीलीचौकी के किसान इंटर कॉलेज व महोबा, खरैला के श्री गोकुल प्रसाद बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को हाईस्कूल स्तर पर अनुदान सूची में लिए जाने के निर्णय को मंजूरी दे दी है।

साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय के निर्माणाधीन कार्य के लिए 2236.61 लाख रुपये (जी.एस.टी. नियमानुसार देय) की पुनरीक्षित लागत को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी लोग पेपर लीक करने में दोषी पाए जाएंगे, उन पर रासुका लगेगा। साथ ही इस अपराध में यदि संस्थाएं भी दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर उनकी भी मान्यता रद्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश सरकार अच्छे ढंग से कार्य करना चाहती है और कार्य कर रही है। अक्सर हम लोग देखते हैं कि योग्य और प्रतिभावान छात्र पिछड़ जाता है और गलत लोग हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। पिछले 15-16 महीनों में ऐसे गलत लोग सरकार की चपेट में आए और उन पर सरकार सख्ती से कार्यवाही कर रही है।" योगी ने कहा, "परीक्षा की शुचिता प्राथमिका है उसे हमेशा बनाए रखना चाहिए। इसलिए आज हमने सभी बोर्ड और आयोग के चेयरमैन से कहा है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) और फुलप्रूफ व्यवस्था व कार्य योजनाएं बनाए, ताकि किसी प्रकार की लीकेज न हो।" योगी ने कहा कि हमने यह तय किया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी परीक्षा का पेपर लीक करते पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनएसए (रासुका) लगाया जाए। यही नहीं जो संस्था इसमें दोषी पाई जाती है तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। हम इसको भी इसके दायरे में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रतिभाएं समाज में सम्मान नहीं पाती हो उसका पलायन होता है, जो आज हो रहा है। कहा कि गलत तरीका अपनाने वाले लोग कभी सफल नहीं होते। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के दिन तक सभी 41556 शिक्षकों को हर हाल में नियुक्ति पत्र देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दे दिए हैं। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। टिप्पणियां
योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, "जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, हम उसकी सेवा के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर देंगे।" उन्होंने कहा कि मेहनत करके आगे आने वाले प्रतिभाओं को हतोत्साहित करने वालों को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत