न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोतलों को क्रश करके बनाई जा रही टीशर्ट और कैप, सामान्य के मुकाबले में अधिक टिकाऊ

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए रेलवे ने अनोखा कदम उठाया है। रेलवे स्टेशनों पर फेंकी जाने वाली पानी की खाली बोतलों से अब टीशर्ट और कैप बनाई जा सकेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 10:04:27

बोतलों को क्रश करके बनाई जा रही टीशर्ट और कैप, सामान्य के मुकाबले में अधिक टिकाऊ

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए रेलवे ने अनोखा कदम उठाया है। रेलवे स्टेशनों पर फेंकी जाने वाली पानी की खाली बोतलों से अब टीशर्ट और कैप बनाई जा सकेंगी। इसके लिए रेलवे ने स्टेशनों पर रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाई है। जिसमें पानी की प्लास्टिक की बोतलों को क्रश कर इससे टी-शर्ट और टोपी बनाई जा रही है। रेलवे इसका सफल प्रयोग बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से कर चुका है। अब देश के 2250 स्टेशनों में मशीन लगाने की तैयारी है। जहां इन बोतलों को रिसाइकिल कर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड की एडीजी स्मिता वत्स शर्मा ने बताया कि रेलवे में रोजाना करीब 16 लाख पानी की बोतल इस्तेमाल होती हैं।

इस प्रयोग के तहत प्रति स्टेशन औसत 300 बोतलें रोजाना क्रश की जा सकेंगी। इसके हिसाब से 2250 स्टेशनों में रोजाना 7 लाख बोतलें क्रश होंगी। जिनसे करीब 58 हजार टीशर्ट बनाई जा सकेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पटना, राजेंद्र नगर और दानापुर में बोतल क्रश मशीन लगाई जा चुकी हैं, पटना स्टेशन से रोजाना करीब 300 बोतलें क्रश मशीन में डाली जा रही हैं।

t-shirt and caps,crushing water bottles,indian railway,indian railway news in hindi,news,weird news in hindi

12 बोतलों को क्रश करके बनाई जा रही एक टीशर्ट

प्लास्टिक से बनाई गई टी-शर्ट सभी मौसम में पहनने लायक होंगी। जल्द ही इन प्लास्टिक की बोतलों से बना टी-शर्ट बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगा। रांची में ऐसी ही टी-शर्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बोतलों को क्रश कर टीशर्ट बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी बायोक्रश के सीईओ अजय मिश्रा के मुताबिक, इससे बनी टीशर्ट सामान्य टीशर्ट के मुकाबले अधिक टिकाऊ होती है। एक टीशर्ट के तैयार करने में करीब 12 बोतलों के उत्पाद की जरूरत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत