न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वीडन के स्टॉकहोम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वीडिश पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन की विदेश यात्रा पर पहले दिन स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम पहुंच गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 8:28:48

स्वीडन के स्टॉकहोम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वीडिश पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन की विदेश यात्रा पर पहले दिन स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम पहुंच गए हैं। स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टेफान लोफवेन ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगुवाई की। 16 से 20 अप्रैल तक पीएम मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर होंगे और स्‍वीडन उनका पहला पड़ाव है। बता दें कि पीएम मोदी पहली बार स्वीडन के दौरे पर गए हैं। मंगलवार को स्टॉकहोम में दोनों पीएम कई मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।

लगभग 3 दशक के बाद स्वीडन जाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी मंगलवार को स्टॉकहोम में कई मुद्दों पर बात करेंगे। स्वीडन के बाद पीएम मोदी लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वह कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेंगे। बता दें कि 52 देशों के प्रतिनिधियों में से वह एकमात्र राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें द्विपक्षीय बातचीत का न्यौता दिया गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार वो गुरुवार से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मोदी और और ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे आतंकवाद, वीजा और प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लंदन के साइंस म्यूजियम जाएंगे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठकों के अलावा भारत तथा नॉर्डिक देशों (नार्वे, फिनलैंड, आईलैंड, डेनमार्क) के शिखर सम्मेलन और राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक को संबोधित करेंगे।

स्वीडन के स्टॉकहोम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वीडिश पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

ये है पीएम मोदी पूरा प्रोग्राम

स्वीडन में भारतीय राजदूत मोनिका कपिल मोहता ने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा है, क्योंकि भारत के पीएम 30 साल बाद स्वीडन आ रहे हैं। पहली बार स्वीडन के प्रधानमंत्री परंपरा तोड़कर नरेंद्र मोदी की अगुआई के लिए एयरपोर्ट जाएंगे। उनके द्वारा पीएम मोदी को रिसीव करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।

पीएम मोदी 17 अप्रैल को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में वहां के पीएम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 18 अप्रैल को लंदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में दुनियाभर के लोगों को संबोधित करेंगे। 19 और 20 अप्रैल को लंदन में कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होंगे। वह ब्रिटेन से 20 अप्रैल को स्वदेश लौटते हुए जर्मनी की राजधानी बर्लिन भी रुकेंगे। जहां उनकी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भेंट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा