न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथे दिन भी जारी है स्वाति मालीवाल का अनशन, मेडिकल जांच कराने से किया इनकार

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही घटनाओं के मुद्दे पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 11:29:31

चौथे दिन भी जारी है स्वाति मालीवाल का अनशन, मेडिकल जांच कराने से किया इनकार

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही घटनाओं के मुद्दे पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी है। सोमवार सुबह स्वाति मालीवाल का चेकअप करने के लिए मेडिकल टीम राजघाट पहुंची लेकिन उन्होंने चेकअप नहीं कराने दिया। आपको बता दें कि स्वाति बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड और ऐसे मामले छह महीने के अंदर निपटाने की मांग को लेकर अनशन पर हैं।

हालांकि, सोमवार सुबह मालीवाल राजघाट से बाहर आईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस PMO के इशारे पर उनका अनशन तुड़वाने का काम कर रही है। मालीवाल का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक हैं लेकिन दिल्ली पुलिस जबरदस्ती उनका अनशन तुड़वाने की कोशिश कर रही है। स्वाति ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसवालों ने उनसे कहा है कि उनका अनशन तुड़वाने के लिए सीधा पीएम ऑफिस से निर्देश मिले हैं।

स्वाति ने बताया कि अभी उनका कीटोन लेवल उतना ही है जितना 4 दिन के अनशन के बाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मोदी जी महिलाओं को कमजोर समझते हैं। स्वाति ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक मेडिकल टीम के गठन की अपील की है। जो उनका चेकअप करे, उन्हें किसी से खतरा नहीं है बस दिल्ली पुलिस से सुरक्षा दिलवाई जाए। दरअसल, सोमवार सुबह-सुबह अनशन स्थल पर भारी पुलिस बल आया जिसके चलते अनशन स्थल पर सबको फिर इस बात को आशंका हुई कि शायद पुलिस मालीवाल को अनशन स्थल से हटाने आई है। सोमवार सुबह स्वाति मालीवाल राजघाट गईं और वहां कुछ देर के लिए ध्यान लगाने के लिए बैठ गईं। मालीवाल जब राजघाट में मौजूद थीं उसी वक़्त दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ राजघाट के अंदर गए।

रविवार को किन्नरों ने समता स्थल पहुंचकर स्वाति मालीवाल को समर्थन दिया। उन्होंने मालीवाल की मांगों का समर्थन करते हुए बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की। उन्होंने उन्नाव और कठुआ की घटनाओं को घिनौना बताते हुए कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

केजरीवाल भी पहुंचे थे अनशन में

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रविवार को समता स्थल पहुंचे थे और स्वाति का समर्थन किया। केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार खत्म करने का मुद्दा देश का मुद्दा है। अनशन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं एक बाप हूं अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए आया हूं। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम बनना चाहिए कि बलात्कार करने से लोग डरें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्नाव में जिस तरह पूरा पुलिस महकमा आरोपी को बचाता रहा और कठुआ में जिस तरह आरोपी के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके संदेश दिल दहलाने वाले हैं। केजरीवाल ने कहा कि स्वाति की दो मांगें हैं। एक, किसी बच्ची के साथ बलात्कार होता है तो दोषी को फांसी मिलनी चाहिए। दूसरी, इस तरह के जघन्य मामलों की सुनवाई छह महीने में पूरी होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल