न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल पर SC के फैसलें के बाद BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा - सत्य की जीत हुई, देश से माफी मांगें राहुल गांधी

फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है, ऐसे में उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Nov 2019 2:21:12

राफेल पर SC के फैसलें के  बाद BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा - सत्य की जीत हुई, देश से माफी मांगें राहुल गांधी

राफेल विमान सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 14 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को वैध मानते हुए 14 दिसंबर, 2018 के अपने फैसले को बरकरार रखा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, वकील प्रशांत भूषण ने इस याचिका को दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि इस मामले में किसी एफआईआर या जांच किए जाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है।

फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश को गुमराह किया है, ऐसे में उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट से बचने के लिए तो राहुल गांधी ने माफी मांग ली है, लेकिन देश की जनता के सामने क्या करेंगे। उनसे माफी कब मांगेंगे? रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस मामले में संसद में भी झूठ बोला, राफेल के दाम के बारे में देश को गुमराह किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस के द्वारा इस तरह का झूठा कैंपेन चलाया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राफेल मामले में सच की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्राइसिंग, खरीदने की प्रक्रिया को जांचा और उसे सही ठहराया है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान ‘राहुल गाथा’ को सुनाया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लगातार इस मसले में झूठ बोला है। उन्होंने आरोप लगाया था कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को चोर कहा था, लेकिन खुद ओलांद ने इस बात को गलत करार दिया। राहुल गांधी ने अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने का दावा किया, लेकिन दसॉल्ट ने कहा था कि इस मामले में भारत सरकार का कोई रोल नहीं है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले देश में प्रायोजित कैंपेन चलाया गया, अदालत से हारे तो लोकसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने तो ये भी कह दिया था कि SC ने नरेंद्र मोदी को चोर कहा है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि तब के कांग्रेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राजनीतिक उपयोग किया।

तीस साल से देश की वायुसेना लड़ाकू विमान की मांग कर रही थी, वाजपेयी जी की सरकार ने इस मामले को आगे बढ़ाया था। लेकिन यूपीए सरकार ने इस डील को आगे नहीं बढ़ने दिया और इसमें रोड़ा अटकाया।

वही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया कि उच्चतम न्यायालय ने राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि राहुल गांधी को पूरा आदेश पढ़े बिना कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए तथा उन्हें भविष्य में सावधान रहना चाहिए।

नड्डा ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने देश को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सत्य की जीत हुई। मैं आशा करता हूं कि राहुल गांधी देश में होंगे और राष्ट्र से क्षमा मांगेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में कहा कि न्यायालय के फैसले ने एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सरकार के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की है। उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी और उसके पूर्व अध्यक्ष झूठ फैलाना बंद करेंगे एवं राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक योगदान देंगे।'

भाजपा प्रवक्त सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘सत्यमेव जयते। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।'

राहुल गांधी को नसीयत

वहीं, पार्टी नेताओं ने शीर्ष न्यायालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भविष्य में सावधान रहने की नसीहत दिए जाने को लेकर कांग्रेस नेता पर चुटकी ली। भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘उच्चतम न्यायालय ने राफेल सौदे के बारे में समीक्षा याचिका खारिज की और राहुल गांधी को भविष्य में सावधान रहने की नसीहत दी। यह मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की बड़ी जीत है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, असम केस में मिली अग्रिम जमानत; एक हफ्ते में गुवाहाटी कोर्ट में पेशी जरूरी
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’