न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश जघन्य अपराधों का राज्य बनता जा रहा है : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी करती है तो वह राज्य में पिछले एक साल में हुए एन्काउंटर्स की जांच कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 2:36:32

उत्तर प्रदेश जघन्य अपराधों का राज्य बनता जा रहा है : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी करती है तो वह राज्य में पिछले एक साल में हुए एन्काउंटर्स की जांच कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश जघन्य अपराधों का राज्य बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री की तोड़ देने और ठोंक देने जैसी भाषा से लोकतंत्र लांछित हुआ है और समाज में तनाव है।

अखिलेश यादव ने इस बात पर शोक जताया कि कुछ खास जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "जब एक मुख्यमंत्री कहता है कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा तो इससे पुलिस खुश हो जाती है। यह एक राज्य की पॉलिसी नहीं होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों में सिस्टम का खौफ खत्म हो रहा है। उन्हें लगता है कि फेक एन्काउंटर करने के बाद भी उन्हें समर्थन मिलेगा। लूट के मामलों में बढ़ोतरी बेरोजगारी दिखाती है"।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के दावे के बावजूद अपराधी न तो प्रदेश से बाहर गए हैं और न ही जेल में शांत होकर बैठे हैं। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर निर्दोषों को मारकर अपराध नियंत्रण की आड़ में विशेष समुदाय से बदला चुकता कर रही है। राजधानी लखनऊ में भी अपराध थम नहीं रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब अखबारों में पूरा एक पेज अपराध की घटनाओं से भरा नहीं होता है

अखिलेश यादव ने कहा, ”यह पिछले 15 सालों में कभी नहीं हुआ। पिछली बीजेपी सरकार में भी कुछ खास जातियों को निशाना नहीं बनाया गया था। वर्तमान मुख्यमंत्री गलत सोच रहे हैं कि एन्काउंटर्स के जरिए अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। लूट और डकैती में बढ़ोतरी बेरोजगारी को दर्शाती है”।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपने कारनामों से दुनिया भर में बदनाम कर दिया है। राज्य की भाजपा सरकार वस्तुत: अपराध नियंत्रण में रुचि ही नहीं रखती क्योंकि उसके ही तमाम सांसद, विधायक और मंत्री आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। यदि एनकाउंटर से कानून-व्यवस्था सुधरती तो अपराधों में वृद्धि क्यों हो रही है? यौन हिंसा के आंकड़े भयावह हैं।

इससे पहले अखिलेश यादव ने 14 अप्रैल को कठुआ और उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने केंद्र सरकार से इन दोनों मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई कर मिसाल पेश करने की मांग की थी। अखिलेश ने कहा था कि देश के तमाम हिस्सों में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। जहां-जहां भजपा की सरकार है, वहां अपराध और ज्यादा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साल के दौरान हुए अपराध का आंकड़ा भी पेश किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत