न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इस कदम से रूस को लगा बड़ा झटका, कोरोना वैक्सीन के मेगा ट्रायल को नहीं मिली इजाजत

भारत ने रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik-V का देश में बड़े पैमाने पर स्टडी के लिए ट्रायल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 2:05:24

भारत के इस कदम से रूस को लगा बड़ा झटका, कोरोना वैक्सीन के मेगा ट्रायल को नहीं मिली इजाजत

भारत ने रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik-V का देश में बड़े पैमाने पर स्टडी के लिए ट्रायल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड के देश में रूसी वैक्सीन का असर जानने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रायल के प्रस्ताव को सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने अस्वीकार कर दिया है। CDSCO ने डॉ रेड्डी को पहले वैक्सीन का छोटे स्तर पर ट्रायल करने को कहा है। CDSCO के विशेषज्ञ पैनल ने पाया कि देश के बाहर इस वैक्सीन का शुरुआती डेटा और स्टडी छोटे पैमाने पर हो रहा है और भारतीय साझेदार के पास इस बारे में कोई इनपुट नहीं है।

भारत के कदम से रूस के प्लान को झटका

भारत के इस फैसले के बाद रूस के Sputnik-V वैक्सीन को शुरू करने की तैयारियों को झटका लगा है। रूस किसी ऐसे देश वैक्सीन को अप्रूव करने की कोशिश करने में जुटा था जहां कोरोना के नए केसों की संख्या दुनिया में बहुत ज्यादा हो। माना जा रहा है कि भारत अगले कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ नंबर वन हो सकता है।

बता दे कि Sputnik-V वैक्सीन की मार्केटिंग करने वाली रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) और डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड ने पिछले महीने भारत में इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल और वितरण को लेकर समझौते का ऐलान किया था।

रूस दुनिया का पहला देश है जिसने कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलने के बाद से रूस ने बड़े पैमाने पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया है। हालांकि कई डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने रूसी वैक्सीन की सेफ्टी और प्रभाव को लेकर सवाल उठाए थे।

रूस में बढ़े कोरोना मरीज

बता दे, कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर चुके रूस में संक्रमितों के मामलों में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। देश में 11 मई के बाद मंगलवार को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में मंगलवार को 11,615 नए मामले सामने आए, जबकि रविवार और सोमवार को भी यह आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा था। देश में रोजाना औसतन 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। हालांकि मंगलवार को 200 से ज्यादा लोगों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सितंबर के आखिर से मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

यह है भारत की स्तिथि

इधर भारत की बात करे तो बुधवार को 78 हजार 809 केस आए, जबकि 83 हजार 209 मरीज ठीक हो गए। 963 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस कम हो होकर 9 लाख 1 हजार 924 हो गए। ये लगभग एक महीने पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। 7 सितंबर को देश में 8 लाख 82 हजार 749 एक्टिव केस थे। नए केस में हर दिन गिरावट आ रही है। सितंबर के मध्य में जहां 90 हजार से ज्यादा केस आ रहे थे, वे अब 70 से 80 हजार के बीच हो गए हैं। बीते एक महीने में करीब एक लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। अगर नए केस कम होने और ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार यही रही तो जनवरी की शुरुआत में एक से डेढ़ लाख एक्टिव केस रह जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका