न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज ने इस अंदाज में दी आरती को शादी की बधाई, बॉडी शेमिंग पर रश्मि ने ट्रॉल्स को दिया जवाब

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की गुरुवार (25 अप्रैल) को बिजनेसमैन दीपक चौहान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 1:20:51

2 News : शहनाज ने इस अंदाज में दी आरती को शादी की बधाई, बॉडी शेमिंग पर रश्मि ने ट्रॉल्स को दिया जवाब

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की गुरुवार (25 अप्रैल) को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी हो गई। मुंबई में हुए इस विवाह समारोह में टेलीविजन की दुनिया के कई सितारे शामिल हुए। गोविंदा ने भी कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ मतभेद को भुलाकर शादी में मामा का फर्ज निभाया। शादी में आरती के साथ 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहे कई कंटेस्टेंट्स भी पहुंचे।

हालांकि उस रियलिटी शो की एक पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल शादी में नहीं आ पाईं, लेकिन आरती को वीडियो कॉल कर उन्हें तहे दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं। शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो कॉल शेयर किया है उसमें दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। जहां शहनाज व्हाइट टी-शर्ट में नजर आईं तो वहीं आरती दुल्हन के लुक में थीं। शहनाज ने आरती और दीपक की फोटो भी शेयर कर उन पर प्यार लुटाया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “आरती सिंह और दीपक चौहान को दिल से बधाइयां।”

शहनाज इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी हैं, जिस कारण वह अपनी दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। ‘बिग बॉस’ में आरती और शहनाज काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि उन्हें अक्सर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती पर बहस करते देखा गया था। शहनाज, सिद्धार्थ के साथ रिश्ते को लेकर बहुत पजेसिव थीं, जिसके कारण अक्सर आरती के साथ उनकी बहस होती थी। वैसे शादी में 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट आसिम रियाज भी किसी न किसी कारण से शामिल नहीं हुए, जिनकी आरती से अच्छी बोंडिंग थी।

shehnaaz gill,actress shehnaaz gill,arti singh,actress arti singh,arti shehnaaz,deepak chauhan,rashmi desai,arti marriage,rashmi body shaming

रश्मि देसाई ने कहा, मैं हमेशा 21-22 की नहीं दिख सकती

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई को हाल ही में दो बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। वह सोशल मीडिया पर ट्रॉल्स के निशाने पर आ गईं। आरती सिंह की शादी के जश्न में उनके लुक को निशाना बनाया गया। इसके अलावा एक इवेंट में पहुंची रश्मि को ट्रोल किया गया। अब रश्मि ने उन्हें घेरने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रश्मि ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि ग्लैमर की दुनिया में, कुछ सौंदर्य पैरामीटर्स हैं जिनको पूरा करने का दबाव होता है। लेकिन कभी-कभी, लोगों को यह एहसास नहीं होता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं कुछ महीनों से लगातार बीमार हूं। लोग ट्रॉल करते हैं और मैं भी इसका एक हिस्सा हूं। इस इंड्स्ट्री में जिंदा रहने के लिए समर्पण की जरूरत होती है। मैं हमेशा 21-22 की नहीं दिख सकती। मेरा सफर खूबसूरत है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बदलाव को स्वीकार करना कठिन है।

38 साल की रश्मि ने नेगेटिविटी को लेकर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि आप बोलने वालों के मुंह पर ताले नहीं लगा सकते मगर नेगेटिविटी को इग्नोर जरूर कर सकते हैं। मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत भी नहीं है। ये मेरी जिंदगी है। कौन क्या कहता है, मैं इसकी परवाह नहीं करती हूं। उल्लेखनीय है कि रश्मि काफी समय से किसी सीरियल या रियलिटी शो में नजर नहीं आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष