न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रोड्यूसर की गंदी हरकतों से बिगड़ी इस एक्ट्रेस की हेल्थ, अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय

मनोरंजन जगत के कई कलाकार उनके साथ हुए यौनशोषण या दुर्व्यवहार का खुलासा कर चुके हैं। जिस समय उनके साथ ऐसा होता है तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 2:10:52

2 News : प्रोड्यूसर की गंदी हरकतों से बिगड़ी इस एक्ट्रेस की हेल्थ, अब इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय

मनोरंजन जगत के कई कलाकार उनके साथ हुए यौनशोषण या दुर्व्यवहार का खुलासा कर चुके हैं। जिस समय उनके साथ ऐसा होता है तब वे बदनामी या अपना करिअर खराब होने के डर के चलते इस बारे में कुछ नहीं कह पाते। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक इस पीड़ा से गुजरना पड़ता है। अब ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में बताया है।

कृष्णा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि वह करीब डेढ़ साल से काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। वह फिलहाल डिप्रेशन और एंग्जायटी से घिरी हुई हैं। कृष्णा ने लिखा, “मेरे शो शुभ शगुन के सेट पर मुझे कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा था, जिस पर बात करने से मुझे काफी डर लगता था। अब मैं इन चीजों पर खुलकर बात करना चाहती हूं। शो के प्रोड्यूसर की गंदी हरकतों की वजह से मेरी हेल्थ ठीक नहीं है।

मुझे याद है कि जब मेरी तबीयत खराब थी तो मुझे कैसे मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था। मुझे प्रोड्यूसर धमकी देता था जिससे मुझे कुछ भी कहने में डर लगता था। मुझे डर था कि भविष्य में ऐसी चीजें दोबारा न हों इसलिए मैं नए प्रोजेक्ट्स साइन करने से डरती थी। प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह की ओर से मुझे काफी बार परेशान किया गया। मुझे मेकअप रूम में बंद किया गया। मुझे फीस नहीं दी गई।

जब मैं कपड़े बदल रही होती थी तो मेरे मेकअप रूम को जोर-जोर से खटखटाया जाता था। लगता था कि वो दरवाजा ही तोड़ देंगे। इस वजह से मैंने शूटिंग नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने 5 महीने से मुझे मेरी फीस नहीं दी है और यह सचमुच बहुत बड़ी रकम है। मैं प्रोडक्शन हाउस और दंगल ऑफिस कई बार जा चुकी हूं, लेकिन उन्होंने कभी मुझे जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुझे कई बार धमकी दी। मुझे न्याय चाहिए।”

अक्षय को एक्शन के साथ पसंद है कॉमेडी जोनर, इस दिन रिलीज होगी ‘खेल खेल में’

अक्षय कुमार को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फ्लॉप हो चुकी है। अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया है। हालांकि इससे बॉलीवुड में अक्षय के क्रेज पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। अक्षय आज भी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की पहली पसंद बने हुए हैं। अक्षय अब जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘खेल-खेल में’ लेकर आने वाले हैं। अक्षय इस फिल्म से एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमिक जोन में एंट्री करेंगे।

बीते सालों से अक्षय लगातार एक्शन ड्रामा जोनर की फिल्में कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशि सिन्हा और अजय राय हैं। इसमें अक्षय के साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, पंजाबी एक्टर व सिंगर एमी वर्क और प्रज्ञा जायसवाल भी हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म अक्षय के जन्मदिन (9 सितंबर) से ठीक पहले 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट पर मोहर नहीं लगाई है। अपने 3 दशक के करिअर में अक्षय ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी मूवी के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। उनकी प्रमुख हंसी-मजाक की फिल्मों की बात की जाए तो उसमें ‘हेरा फेरी फ्रेंचाइजी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘गरम मसाला’, ‘दे दना दन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘वेलकम’, ‘भागमभाग’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हाउसफुल फ्रेंचाइजी’ के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष