न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे के जन्म के बाद सोनम का बढ़ गया था 32 किलो वजन, चली गई थीं सदमे में, पति के साथ भी बदल गया था रिश्ता

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में सोनम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 11:49:03

बेटे के जन्म के बाद सोनम का बढ़ गया था 32 किलो वजन, चली गई थीं सदमे में, पति के साथ भी बदल गया था रिश्ता

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया। वायु 2 साल का होने वाला है। सोनम डिलीवरी के बाद बढ़े वजन से परेशान थीं। सोनम ने खुलासा किया है कि इस कारण वह सदमे में चली गई थीं। फैशनेबल पर्निया पॉडकास्ट में सोनम ने डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर अपना दर्द बयां किया।

सोनम ने कहा कि मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था। सच कहूं तो शुरू में मुझे गहरा सदमा लगा था। आप अपने बेबी से बहुत ऑब्सेस होते हैं, आप वर्कआउट करने या फिर अपने खान-पान के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मुझे डेढ़ साल लगे। मैं इसे धीरे-धीरे एक्सेप्ट कर रही हूं। आपको थोड़ा स्लो होना होगा, क्योंकि नए के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है।

बेबी के जन्म के बाद आपकी जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है। आपका खुद के साथ, अपने पति के साथ रिश्ता, सब कुछ बदल जाता है। आप कभी भी अपनी बॉडी के बारे में पहले जैसा महसूस नहीं करेंगे। मैंने हमेशा खुद को वैसा ही एक्सेप्ट किया है, जैसी मैं हूं और मैंने सोचा कि मुझे अपना ये वर्जन भी एक्सेप्ट करना चाहिए।

sonam kapoor,actress sonam kapoor,sonam traumatised,sonam weight,sonam postpartum,sonam son vayu,anand ahuja,anil kapoor

सोनम ने साल 2007 में ‘सांवरिया’ फिल्म के साथ किया था डेब्यू

बता दें कि 38 वर्षीय सोनम धीरे-धीरे अपना वजन कंट्रोल कर रही हैं। सोनम ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि 16 महीने से वह बिना किसी हार्ड वर्क आउट या स्ट्रिक्ट डाइट के खुद पर और बेबी पर ध्यान दे रही हैं और वजन कम कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि सोनम ने साल 2007 में रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

सोनम को पिता अनिल कपूर की जितनी सफलता नहीं मिली। फिलहाल वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही हैं। सोनम की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ब्लाइंड थी। सोनम अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर पारिवारिक गतिविधियों को लेकर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष