न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष की ‘रुसलान’ को पहले दिन दर्शकों ने दिखाया ठेंगा, ‘दो और दो प्यार’ सहित इन 5 फिल्मों का हाल भी जानें

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा पिछले कई दिनों ने अपनी फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। आयुष ने इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 12:34:06

आयुष की ‘रुसलान’ को पहले दिन दर्शकों ने दिखाया ठेंगा, ‘दो और दो प्यार’ सहित इन 5 फिल्मों का हाल भी जानें

सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा पिछले कई दिनों ने अपनी फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। आयुष ने इसका जमकर प्रमोशन किया। इस दौरान आयुष ने कई इंटरव्यू दिए, जिनमें वे भावुक भी हो गए। ‘रुसलान’ के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर देखकर फैंस उत्साहित नजर आ रहे थे और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार (26 अप्रैल) को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच गई।

हालांकि इसे वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जिसकी उम्मीद लगाई जा रही थी। फिल्म की पहले दिन की परफॉर्मेंस बेहद निराशाजनक रही। अब कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रुसलान' ने भारत में सिर्फ 60 लाख रुपए की कमाई की। हालांकि बाद में इस आंकड़े में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। फिर भी ऐसा लग रहा है कि फिल्म का जल्द ही बोरिया-बिस्तर गोल हो जाएगा।

वीकेंड (शनिवार-रविवार) को इसके बिजनेस में कुछ सुधार हो सकता है। यह आयुष की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी 'लवयात्री' और 'अंतिम' भी फ्लॉप रही थी। ‘रुसलान’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें आयुष के साथ एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे और जगपति बाबू ने भी अहम रोल प्ले किए हैं। फिल्म के डायरेक्टर करण भूटानी हैं। बता दें कि इस फिल्म को 25 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

box office collection,ruslaan,do aur do pyaar,lsd 2,bmcm,maidaan,crew,aayush sharma,vidya balan,ekta kapoor,Akshay Kumar,ajay devgn,Kareena Kapoor Khan

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ नहीं बटोर पाई दर्शकों का प्यार

एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'दो और दो प्यार' और फिल्ममेकर एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स धोखा 2' की रिलीज को 1 हफ्ता हो चुका है, लेकिन इतने में ही ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने की कगार पर हैं। दोनों फिल्में 19 अप्रैल को रिलीज हुई थीं। विद्या की फिल्म जहां अब तक केवल 4 करोड़ रुपए जुटा पाई है, वहीं ‘LSD 2’ 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दर्शकों पर जादू चलाने में नाकाम साबित हुई।

इसने 16वें दिन शुक्रवार को 45 लाख रुपए कमाए। इसका कुल कलेक्शन अभी तक 58.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंचा है। ईद (11 अप्रैल) पर ही रिलीज हुई अजय देवगन की ‘मैदान’ ने 16वें दिन 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 39.35 करोड़ हो चुकी है। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ अभी सिनेमाघरों में डटी हुई है। इसने 29वें दिन 35 लाख रुपए अपनी झोली में डाले। इसका कलेक्शन 76.41 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष