न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मिशन शक्ति' से अंतरिक्ष में फैला कचरा, ISS के लिए खतरा बढ़ा : NASA

सोमवार को नासा (NASA) के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नासा प्रमुख जिम ब्रिडेनस्टाइन ने भारत द्वारा पांच दिन पहले किए गए टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सारे टुकड़े इतने बड़े नहीं हैं जिन्हें ट्रैक किया जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 8:32:36

'मिशन शक्ति' से अंतरिक्ष में फैला कचरा, ISS के लिए खतरा बढ़ा : NASA

भारत द्वारा किए गए एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने मंगलवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस परीक्षण से अंतरिक्ष में मलबे के करीब 400 टुकड़े इकट्ठे हो गए हैं, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को नासा (NASA) के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नासा प्रमुख जिम ब्रिडेनस्टाइन ने भारत द्वारा पांच दिन पहले किए गए टेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सारे टुकड़े इतने बड़े नहीं हैं जिन्हें ट्रैक किया जा सके।

नासा प्रमुख ने कहा कि अमेरिकी सेना इस तरह के मलबे को अंतरिक्ष में ट्रैक करती रहती है ताकि अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में उनके टकराने की संभावना का पता लग सके। सेना इस वक्त 10 सेंटीमीटर से बड़े करीब 23 हज़ार ऑब्जेक्ट को ट्रैक कर रही है जिनमें से 10 हज़ार टुकड़े स्पेस मलबे का पार्ट हैं। इन 10 हज़ार टुकड़ों में से तीन हज़ार टुकड़े चीन द्वारा 2007 में किए गए एंटी-सैटेलाइट टेस्ट की वजह से बने थे। अब भारत द्वारा किए गए टेस्ट की वजह से पिछले दस दिनों में ही आईएसएस के साथ टकराने की संभावनाएं 44 फीसदी बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा, 'हमारी उस पर नजर है और हम बड़े टुकड़ों को ट्रैक कर रहे हैं। हम लोग 10 सेंटीमीटर (6 इंच) से बड़े टुकड़ों की बात कर रहे हैं। ऐसे अब तक 60 टुकड़े मिले हैं।' उन्होंने कहा कि करीब 24 टुकड़े इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के ऊपर चले गए हैं। ब्रिडेन्सटाइन कहा, 'यह भयानक, बेहद भयानक है। इसकी वजह से मलबा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भी ऊपर जा रहा है। इस तरह के कदम से भविष्य में मानव को अंतरिक्ष में भेजना मुश्किल हो जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि ऐसे टेस्ट उन्हें स्वीकार नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल