न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा सवाल : शाहीन बाग प्रदर्शन की कमान किसके हाथ में, कौन है इन सबके के पीछे?, जवाब में वहां मौजूद महिलाओं ने कही ये बात...

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पिछले 45 दिन से शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि यहां मौजूद महिलाओं की कमान किसके हाथ में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 9:44:20

बड़ा सवाल : शाहीन बाग प्रदर्शन की कमान किसके हाथ में, कौन है इन सबके के पीछे?, जवाब में वहां मौजूद महिलाओं ने कही ये बात...

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पिछले 45 दिन से शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाएं है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि यहां मौजूद महिलाओं की कमान किसके हाथ में है। कौन इन सबके के पीछे है? हो इसके जवाब में 10 से अधिक महिलाएं एक सुर में कहती हैं, 'हम हैं।' मंगलवार को स्टेड से महिलाओं ने समवेत स्वर में कहा, 'हम सब लीडर हैं।' 22 साल की रुबी प्रदर्शन के बदले पैसे लेने और दूसरे आरोपों पर कहती हैं कि हम गांधीजी के तीन बंदर की तरह है। प्रदर्शन की कमान 30 से 50 महिलाओं के समूह पर है। इनमें सबसे युवा 22 साल की हैं जबकि सबसे उम्रदराज महिला 60 पार कर चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों में सबसे बुजुर्ग महिलाओं में से एक जामिया नगर की जाहिरा कहती हैं कि यहां सब लीडर हैं। महिलाओं ने अपना समूह बना लिया है और बारी-बारी से अपनी ड्यूटी बदलती रहती हैं। स्टेज से भीड़ को नियंत्रित करती हैं और प्रदर्शन का नेतृत्व करती हैं। महिलाओं का कहना है कि जब तक काला कानून (नागरिकता कानून) नहीं हटेगा, हम भी यहां से नहीं हटेंगे।

shaheen bagh women,shaheen bagh protest organiser,shaheen bagh protest,caa,delhi news,news

अब सवाल उठता है कि इस प्रदर्शन को फंड कहा से मिल रहा है जो इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों में से एक रितु ने बताया कि यह आंदोलन अपनी प्रेरणा से शुरु हुआ है। कुछ लोगों ने स्वैच्छिक दान दिया जिससे जनरेटर और टेंट की व्यवस्था हुई। रितु ने बताया कि कुछ समूह खाने का इंतजाम कर देते हैं और किसी ने माइक सिस्टम दिया।

अपनी बुलंद आवाज की वजह से शाहीन इकरा शाहीन बाग प्रदर्शन में चर्चित हो गई हैं। रितु कौशिक, नाजिया और कहकशां के साथ शाहीन इकरा इस प्रदर्शन का खास चेहरा बन गई है। इकरा कहती हैं, 'यह सब कुछ स्वाभाविक तरीके से हुआ एक पेपर था जो जल्द रजिस्टर में बदल गया। रजिस्टर में समर्थन देनेवालों के नाम लिखे जाते हैं।' कौशिक ने बताया कि मुझ पर 500 रुपये के बदले प्रदर्शन चलाने का आरोप लगा। मुझे बुरी तरह से ट्रोल किया गया जिसके बाद मैंने अपना फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया।

नाज़िया शकील ने इस प्रदर्शन के शुरुआत को याद करते हुए कहा कि 15 दिसंबर की रात पुलिस ने जामिया मिलिया पर हमला बोला था। इसके बाद हमारी कॉलोनी तक मार्च निकाला गया। हमने टीवी पर उस दिन भयानक घटना देखी। कुछ देर बाद जब स्थितियां नियंत्रण में आईं तो हमारा पूरा पड़ोस मोहल्ला इकट्ठा हो गया गया और हमने तय किया कि अगर आज नहीं करेंगे तो कब करेंगे?

बता दे, शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर-पार की जंग का मसला बन चुका है। शाहीन बाग के मसले पर बीजेपी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर