न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सदन में सीट बदले जाने पर संजय राउत ने कहा - दिल्ली किसी के बाप की नहीं, बड़े-बड़े आए और चले गए

महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रही बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान के बीच एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Nov 2019 8:31:59

सदन में सीट बदले जाने पर संजय राउत ने कहा - दिल्ली किसी के बाप की नहीं, बड़े-बड़े आए और चले गए

महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर चल रही बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान के बीच एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा हो चुकी है हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हमें 170 विधायकों का समर्थन हासिल होगा और हमारी सरकार पांच साल चलेगी और सीएम शिवसेना का ही होगा। कल शरद पवार साहब सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हम अभी बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से सभी मुद्दों पर चर्चा चल रही है। कोई बीजेपी के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा किमहाराष्ट्र में दिसंबर तक सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा शरद पवार अनुभवी हैं, वो सरकार चाहते हैं। इसलिए उनका अनुभव काम आएगा। शरद पवार को लेकर हमारे मन को कोई संशय नहीं हैं। एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर हम अगले पांच साल तक सरकार चलाएंगे।

शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया है। जो सबके सामने कहा था अब उस से मुकर गए हैं। महाराष्ट्र में अब नेता तो क्या जनता भी बीजेपी के साथ नहीं है और सदन में हमारी सीट बदल दी गई। कोई बात नहीं। लेकिन इतना समझ लेना चाहिए दिल्ली किसी के बाप की नहीं हैं। बड़े-बड़े आए और चले गए।

हम एनडीए के संस्थापक

संजय राउत ने कहा हम एनडीए के संस्थापक हैं कि वो (बीजेपी) के मालिक हैं। हमको एनडीए से निकाल दिया। हम तो एनडीए के फाउंडर हैं। एनडीए में स्पेशल बैठक बुलाकर चर्चा कीजिए कि किसने धोखा किया। हम आमने-सामने चर्चा को तैयार हैं। एनडीए से निकालने की बात किस आधार पर करते हो? जब जम्मू-कश्मीर में देशद्रोही पार्टी पीडीपी से निकाह किया था, जब उसे एनडीए में लाए थे तब किस से पूछा था? उसके बाद पीडीपी से तलाक़ कर लिया। उन्होंने कहा जब छोड़ चले गए तो एनडीए में सिर्फ हम और अकाली बचे थे। हम एनडीए के संस्थापक सदस्य हैं। शिवसेना को बाहर करने के लिए एनडीए में किसी से पूछा? कोई बताए। एनडीए का अध्यक्ष या संयोजक कौन है? कौन एनडीए की बैठक बुलाता है?

सब सत्ता के लिए एनडीए में आए

संजय राउत ने कहा कि सबसे पहले गोधरा कांड के बाद पीएम मोदी पर सवाल उठा कर रामविलास पासवान एनडीए से बाहर गए थे। नीतीश कुमार किस पर सवाल पर उठा कर बाहर गए थे? अब सत्ता के लिए एनडीए में आ गए हैं। आज अकाली दल के अलावा जो भी दल हैं वो सत्ता के लिए साथ आए हैं, वो सत्ता के लिए एनडीए और यूपीए से अंदर और बाहर होते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी