न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐलान के 4 दिन बाद रूस ने तैयार कर ली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया था कि रूस ने कोरोना की सफल वैक्सीन तैयार कर ली है जो तमाम जांच से गुजर चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 10:44:16

ऐलान के 4 दिन बाद रूस ने तैयार कर ली कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया था कि रूस ने कोरोना की सफल वैक्सीन तैयार कर ली है जो तमाम जांच से गुजर चुकी है। वहीं, अब शनिवार को रूस ने कहा कि उसने अपनी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप का उत्पादन कर लिया है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गामलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन पूरा कर लिया गया है। रूस ने इससे पहले कहा था कि कोरोना वैक्सीन का व्यापारिक उद्देश्यों के लिए उत्पादन सितंबर से शुरू होगा। दिसंबर या जनवरी से रूस हर महीने 50 लाख वैक्सीन की खुराक का उत्पादन कर सकता है। शुरुआत में रूस के हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन की खुराक दी जाएंगी, बाद में वॉलंटियर करने वाले लोगों को वैक्सीन दी जाएंगी। रूस ने यह भी बताया है कि भारत सहित दुनिया के करीब 20 देशों ने Sputnik V वैक्सीन खरीदने में रुचि जताई है।

बता दे, अमेरिका सहित कई देशों ने रूसी वैक्सीन Sputnik V पर सवाल खड़े किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी रूस की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है रूसी वैक्सीन को अभी कड़े सुरक्षा जांच से गुजरने की जरूरत है।

भारत में भी हो सकता है रुसी वैक्‍सीन का उत्‍पादन

रूस ने Sputnik V नाम से जो वैक्‍सीन तैयार की है, उसका उत्‍पादन भारत में भी हो सकता है। रशियन डायरेक्‍ट इनवेस्‍टमेंट फंड (RDIF) के सीईओ किरिल दिमेत्रीव के मुताबिक, भारतीय फार्मास्‍यूटिकल प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत चल रही है। RDIF ने वैक्‍सीन की रिसर्च और प्रॉडक्‍शन को फंड किया है। मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमियोलजी एंड माइक्रोबॉयलजी ने इसे डेवलप क‍िया है। दिमेत्रीव ने कहा, "भारत और रूस, कई सेक्‍टर्स में ऐतिहासिक रूप से साझेदार रहे हैं। RDIF भारतीय कंपनियों के साथ 2012 से जुड़ा हुआ है।" उन्‍होंने कहा कि रूस ने पांच देशों में हर साल 500 मिलियन डोज तैयार करने का प्‍लान बनाया है। भारत के अलावा कोरिया और ब्राजील से भी बात हो रही है।

वहीं, दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 16 लाख 638 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 43 लाख 21 हजार 853 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 7 लाख 68 हजार 603 की मौत हो चुकी है। रूस कुल संक्रमण के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है जहां करीब 9.17 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

लॉकडाउन हटाने के बाद बढ़े मामले

वहीं, फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार बताया कि देश में बीते 24 घंटे में 3310 नए मामले सामने आए हैं। यह देश में लॉकडाउन हटाने के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 15 हजार 521 हो गया है। फ्रांस सभी ऑफिस में मास्क जरूरी करने पर विचार कर रहा है।

ब्राजील में 709 लोगों की हुई मौत

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 41 हजार 576 नए मामले सामने आए हैं और 709 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख 17 हजार 96 हो गया है। यहां के साओ पाउलो राज्य में बीते 24 घंटे में 11 हजार 408 नए मामले सामने आए और 167 मौतें हुईं। साओ पाउलो देश में महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है। इस राज्य में 6 लाख 97 हजार 530 मामले सामने आए हैं और 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।देश में अब तक 1 लाख 7 हजार 232 मौतें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत