न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋचा ने किया कुरान बांटने से इनकार, कहा - मैं हजार कॉपियां बांट दूंगी, लेकिन सजा के तौर पर नहीं, हाई कोर्ट जाउंगी

फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली झारखंड की 19 वर्षीय ऋचा भारती ने रांची की अदालत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jul 2019 1:38:45

ऋचा ने किया कुरान बांटने से इनकार, कहा - मैं हजार कॉपियां बांट दूंगी, लेकिन सजा के तौर पर नहीं, हाई कोर्ट जाउंगी

फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली झारखंड की 19 वर्षीय ऋचा भारती ने रांची की अदालत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। ऋचा भारती ने कहा कि जो भी अदालत में कहा गया वो मौखिक था। न मैं अदालत में थी और अदालत का फैसला मुझे लिखित में भी नहीं मिला है। अदालत के फैसले को मानने से इनकार करते हुए ऋचा ने कहा कि वैसे तो में हजार कुरान की कॉपियां बांट सकती हूं लेकिन सजा के तौर पर नहीं। एक चैनल से बातचीत में ऋचा ने ये बात कही। ऋचा ने दावा किया है कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं लिखी है और ना ही किसी धर्म का अपमान किया है। मैंने तो बस उसे शेयर किया था। मैं फेसबुक के बहुत सारे ग्रुप में हूं। उन ग्रुप में जो कुछ मुझे सही लगता है मैं शेयर कर देती हूं। इसी तरह वो पोस्ट भी मैंने शेयर कर दी।

बता दे, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने को लेकर अदालत ने ऋचा को ये कहते जमानत दी थी कि उसे 15 दिनों के अंदर 5 कुरान बांटने होंगे।

मैंने मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा

ऋचा ने कहा मुझे तो ये भी नहीं पता कि किस पोस्ट के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया था। मैंने भारतीय मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा। मैंने तो रोहिंग्या मुस्लिमों पर पोस्ट की थी। किसी की भावना को आहत करना मेरा मकसद नहीं था। ऋचा ने कहा 'मैं कोर्ट के आदेश का उल्लंघन तो नहीं करूंगी लेकिन अभी मेरा कुरान बांटने का कोई इरादा नहीं है। मेरे पास ऑप्शन है। हम हाई कोर्ट जाएंगे।' ऋचा ने कहा, 'बात कुरान बांटने से आपत्ति की नहीं है। मैं हजार कुरान बांट दूंगी, लेकिन ये एक सजा के तौर पर दिखाया जा रहा है। जबकि मैंने कुछ किया भी नहीं है। क्या दूसरे धर्म के लोगों पर भी कोर्ट ऐसा ही नियम लागू करेगी।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ऋचा पटेल पर सोशल साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। इसको लेकर 12 जुलाई को सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि पिछले तीन दिनों से ऋचा फेसबुक साइट पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर ऋचा भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत से मिले आदेश के मुताबिक कुरान की 1 प्रति शिकायतकर्ता सदर अंजुमन कमेटी, पिठोरिया एवं अन्य 4 प्रति रांची के सरकारी विश्वविद्यालय या कॉलेज या स्कूलों में बांटनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत