न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी की नहीं थी राजनीति में रुचि लेकिन वक्त को कुछ और था मंजूर, बना दिया PM

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 75वीं जयंती है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 10:17:48

राजीव गांधी की नहीं थी राजनीति में रुचि लेकिन वक्त को कुछ और था मंजूर, बना दिया PM

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 75वीं जयंती है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ। जब भारत को अंग्रेजी शासन की गुलामी से आजादी मिली तो उनकी उम्र महज तीन साल थी। देश आज़ाद हुआ और राजीव गांधी के नाना यानी जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में एडमिशन लिया और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग का कोर्स किया। भारत लौटने के बाद उन्होंने कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया और इंडियन एयरलाइंस में बतौर पायलट काम करने लगे। राजीव गांधी को भारत में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इकनॉमी के उदारीकरण और सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए। साल 1965 में राजीव गांधी की मुलाकात इटली में सोनिया गांधी से हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

rajiv gandhi birth anniversary,rajiv gandhi assassinate,sriperumbudur,rajiv gandhi death,suicide bomber dhanu,ltte prabhakaran,pay homage to rajiv gandhi,rajiv gandhi assassination,rajiv gandhi news in hindi,news,news in hindi

राजीव गांधी की रुचि राजनीति में कभी नहीं रही। लेकिन वक्त को क्या मंजूर होता है इसका किसी को नहीं पता। 980 में संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई तो अचानक से राजीव गांधी के लिए भी परिस्थियां बदल गई। कांग्रेस के नेता और अन्य लोगों द्वारा उनपर राजनीति में प्रवेश करने और अपनी मां इंदिरा गांधी का सहयोग करने का दबाव बनने लगा। आखिरकार उन्हें राजनीति में आना पड़ा और संजय गांधी की मृत्यु से खाली हुए उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र से राजीव गांधी ने पहली बार उपचुनाव लड़ा। उन्हें 258,884 वोट मिले थे। इस सीट पर संजय गांधी की मृत्यु के बाद उपचुनाव हुए थे। इसी महीने वे युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी बन गए।

राजीव गांधी को उस वक्त यह मालूम भी नहीं था कि आने वाला वक्त राजनीति में उनकी कैसी परीक्षा लेने वाला है। 31 अक्टूबर 1984 ये वो दिन था, जब भारतीय राजनीति में वो हुआ, जो शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी के दो सिख बॉडीगार्ड्स ने उनकी हत्या कर दी। जब यह हादसा हुआ, जब राजीव गांधी कोलकाता में थे। उनकी मां की हत्या के कुछ ही घंटों बाद सरदार बूटा सिह और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उनसे प्रधानमंत्री बनने को कहा। पद संभालने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति से संसद भंग कर दोबारा चुनाव कराने को कहा। राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने और चुनावों में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। तब कांग्रेस को 414 सीटें मिली थीं। 40 साल की उम्र में 31 दिसंबर 1984 को राजीव गांधी भारत के सबसे युवा पीएम बने।

यह वक्त उनके लिए व्यक्तिगत रूप से काफी दुखद रहा लेकिन उन्होंने संतुलन, मर्यादा और संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया।

rajiv gandhi birth anniversary,rajiv gandhi assassinate,sriperumbudur,rajiv gandhi death,suicide bomber dhanu,ltte prabhakaran,pay homage to rajiv gandhi,rajiv gandhi assassination,rajiv gandhi news in hindi,news,news in hindi

बता दे, राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को विट्ठल भाई पटेल हाउस में कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वैसे तो राजीव गंधी की जन्मदिन 20 अगस्त को पड़ता है। लेकिन, कांग्रेस 22 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका जन्मोत्सव मनाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत