न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ में जनसंवाद हमने हर वर्ग के हित में उठाए कदम - वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमने प्रदेश के हर वर्ग के हित में कदम उठाए हैं। पिछले साढ़े 4 साल में प्रदेश में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने 50 साल में नहीं हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 1:40:47

चित्तौड़गढ़ में जनसंवाद हमने हर वर्ग के हित में उठाए कदम - वसुन्धरा राजे

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमने प्रदेश के हर वर्ग के हित में कदम उठाए हैं। पिछले साढ़े 4 साल में प्रदेश में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने 50 साल में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 30 लाख किसानों का करीब 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने जैसे ऎतिहासिक कार्य राज्य सरकार ने किए हैं।

श्रीमती राजे बुधवार को चित्तौड़गढ़ के नगर परिषद सभागार में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमान्त कृषकों के अलावा दूसरे किसानों के भी कृषि जोत अनुपात में ऋण माफ किए जा रहे हैं। प्रदेश में पहली बार कृषक ऋण राहत आयोग गठित हुआ है। जो किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें राहत प्रदान करेगा। प्रदेश में पहले किसानों की दुर्घटना में मौत पर महज 50 हजार रुपए का क्लेम मिलता था, जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के करीब 20 लाख लोगों का निःशुल्क इलाज हुआ है। चित्तौड़गढ़ जिले के साढ़े 22 हजार लोग इस योजना से लाभांवित हुए। इस योजना के आने के बाद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज मिल रहा है। प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। फीडर सुधार वीसीआर की राशि महज 10 प्रतिशत की गई है। जनसंवाद में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजश्री, वृद्धावस्था पेंशन, पालनहार, उज्जवला योजना आदि से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव नजर आने लगा है।

rajasthan,vasundhara raje,rajasthan news,chittorgarh

श्रीमती राजे ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में हमारी सरकार ने करीब 5 हजार 500 करोड़ रूपए के विकास कार्य पिछले साढ़े 4 साल में कराए हैं, जबकि पिछली सरकार के पूरे 5 साल में सिर्फ ढाई हजार करोड़ रुपए जिले के विकास कार्याें पर खर्च हुए थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब साढ़े 5 हजार स्कूल क्रमोन्नत हुए हैं। इनमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 विद्यालय क्रमोन्नत हो चुके हैं तथा 10 मॉडल स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि 19 ग्राम पंचायतों में 8 करोड़ रुपए की लागत से ग्रामीण गौरव पथ बनाए गए हैं।

गिलूण्ड-शम्भूपुरा सड़क की नई डीपीआर बनेगी

जनसंवाद के दौरान गिलूण्ड-शम्भूपुरा एमडीआर सड़क बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए नई डीपीआर बनाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण मंत्री को दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए विधायकों को 15 किमी तक मिसिंग लिंक सड़कें दी गई हैं।

rajasthan,vasundhara raje,rajasthan news,chittorgarh

मुख्यमंत्री ने वितरित किए लैपटॉप, स्कूटी और चैक

मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के अन्तर्गत श्रमिक मृतक आश्रित चन्देरिया निवासी श्रीमती नसीम को पांच लाख तथा कस्मोर निवासी श्रीमती कमला को 2 लाख रूपए की सहायता राशि के चैक सौंपे। उन्होंने विभिन्न दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, स्मार्टकेन, श्रवण यंत्र तथा एमएसआईटी किट, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी व लैपटॉप तथा सहकारिता योजनाओं के तहत चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से चार महिलाओं को भी चैक सौंपे।

rajasthan,vasundhara raje,rajasthan news,chittorgarh

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्राउण्ड में वीर योद्धा गोरा बादल के पैनोरमा निर्माण के लिए विभिन्न समाजों की ओर से प्रदान की गई शिलाओं का पूजन किया और शिलान्यास पट्ट का अनावरण किया। श्रीमती राजे ने जनसंवाद के बाद चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद श्री सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चन्द्रभान सिंह आक्या एवं जिला तथा संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता