न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संदिग्ध वार्ड में तड़पता रहा युवक, दूसरा मरीज बनाता रहा वीडियो

अस्पताल की लापरवाही का नया मामला राजस्थान के कोटा से सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज की वार्ड में ही तड़प-तड़पकर माैत हाे गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 10:19:04

कोरोना संदिग्ध वार्ड में तड़पता रहा युवक,  दूसरा मरीज बनाता रहा वीडियो

कोरोना का संक्रमण जहां एक तरफ देश में बढ़ता जा रहा है वहीं, कई जगहों पर अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की दुर्गति भी हो रही है। हाल ही में मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में मरीजों के बीच कोरोना के मरीज का शव रखे होने का वीडियो सामने आया था। वहीं इससे पहले मुंबई के सायन अस्पताल से भी इस तरह की घटना सामने आई थी।

वहीं अब अस्पताल की लापरवाही का नया मामला राजस्थान के कोटा से सामने आया है. यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज की वार्ड में ही तड़प-तड़पकर माैत हाे गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ काे पता तक नहीं चला। हाॅस्पिटल प्रशासन ने मृतक का शव परिजनाें काे साैंप भी दिया। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू ये रहा कि सामने के बेड पर भर्ती मरीज स्टाफ काे सूचना देने की बजाए, वीडियाे बनाता रहा। यदि वाे समय पर स्टाफ काे सूचित कर देता ताे युवक की जान बच सकती थी।

कहा था नाइट ड्यूटी स्टाफ?

अब सवाल उठता है कि जब अस्पताल में प्रत्येक वार्ड में राउंड द क्लॉक ड्यूटी स्टाफ लगाया हुआ है ऐसे में यह घटनाक्रम तड़के 3 बजे की है, इस वक्त नाइट ड्यूटी स्टाफ होगा, लेकिन वह कहां था और क्या कर रहा था?

भास्कर की खबर के अनुसार कैथून निवासी लालचंद मालव (40) को 21 मई काे नए अस्पताल के काेराेना संदिग्ध वार्ड में एडमिट कराया गया था। लालचंद को सांस में तकलीफ हुई तो परिजनाें ने से ईएसआई हॉस्पिटल में दिखाया, जहां से कोरोना जांच व चेस्ट एक्सरे के लिए नए अस्पताल रैफर कर दिया। वहां उसे काेराेना संदिग्ध के वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

23 मई काे देर रात करीब 3 बजे उसकी तबीयत खराब हाे गई। तड़पते हुए वाे बेड से नीचे गिर गया। संदिग्ध मरीजाें के वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ काे भनक तक नहीं लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी मरीज ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो मृतक के परिजनों ने महावीर नगर थाने में शिकायत दी है।

राजस्थान / 33 जिलों तक पहुंचा कोरोना

राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना संक्रमण अब सभी 33 जिलों तक पहुंच गया है। बूंदी जिला ऐसा था जहां अभी तक कोरोना का एक भी मामला नहीं आया था लेकिन बुधवार रात को यहां भी कोरोना संक्रमित एक मरीज मिल गया। राजस्थान में गुरुवार को 251 नए मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, भरतपुर में 12, कोटा में 9 और जयपुर में 7 मरीज मिले। 253 संक्रमित ठीक हुए और 7 की मौत हुई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 8,067 तक पहुंच गई है वहीं, अब तक इस वायरस से 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका