न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, निम्बाहेड़ा में शुरू होगी फुटबॉल अकादमी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में फुटबॉल अकादमी शुरू करने की घोषणा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 10:42:51

चित्तौड़गढ़ : खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, निम्बाहेड़ा में शुरू होगी फुटबॉल अकादमी

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में फुटबॉल अकादमी शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रशिक्षक नियुक्त कर यहां फुटबॉल खेल की प्रतिभाओं को निखारा जाएगा ताकि वे प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें।

श्रीमती राजे सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित जेके इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष फुटबॉल और अन्य खेलों के लिए और अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग रखी थी।

श्रीमती राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के स्तर के साथ-साथ खेलों का स्तर बेहतर करने के भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,football academy,chittorgarh

मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने सोमवार को निम्बाहेड़ा में जेके माइंस सड़क फलवा, शेखावत सर्कल से साकरिया चौराहा तक फोर लेन सड़क, निम्बाहेड़ा-केली-कनेरा सड़क, कनेरा में 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन तथा निम्बाहेड़ा ब्लॉक में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बजट घोषणा में स्वीकृत कनेरा उपतहसील का उद्घाटन भी किया।

श्रीमती राजे ने शहरी जनसहभागिता योजना के अंतर्गत निम्बाहेड़ा में वंडर टाउनहॉल, जेके कन्सर्ट हॉल तथा 132 केवी सब स्टेशन ढोरिया चौराहा का शिलान्यास भी किया।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,football academy,chittorgarh

तीन लैपटॉप लिए, अब स्कूटी लूंगी

मुख्यमंत्री सोमवार को जब जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू हो रही थीं तब मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप लेने वाली मेधावी छात्रा उर्वशी लौहार ने कहा कि वह सरकार की योजनाओं के तहत तीन बार लैपटॉप ले चुकी है और अब वह स्कूटी लेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं वे और अधिक मेहनत कर सीकर जिले की बालिका भानुप्रिया की तरह देश-विदेश के अच्छे संस्थानों में पढाई करने का अवसर हासिल करें। गौरतलब है कि अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में भानुप्रिया की बीटेक की पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही है।

शिवकन्या की आंखें खुशी से छलक उठी

मुख्यमंत्री सोमवार को निम्बाहेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व जब दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल और अन्य उपकरण बांट रही थीं तो सरलाई से आयी बालिका शिवकन्या के आंसू छलक उठे। मुख्यमंत्री ने जब शिवकन्या को श्रवण यंत्र दिया तो वह अपने आंसू रोक नहीं पायी। मुख्यमंत्री ने जब कारण पूछा तो उसके परिजनों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के हाथों से श्रवण यंत्र के रूप में यह सहारा पाकर भावुक हो गयी है। मुख्यमंत्री ने शिवकन्या का दुलार किया और उसे तथा उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

rajasthan,rajasthan news,vasundhara raje,football academy,chittorgarh

दिव्यांगजनों को सौंपे ट्राइसाइकिल व उपकरण, मेधावी छात्राओं को लैपटॉप

श्रीमती राजे ने विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेड़ा की 10 मेधावी छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने नौ विभिन्न दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, स्मार्टकेन, श्रवण यंत्र तथा एमएसआईटी किट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने संनिर्माण श्रमिक कार्ड योजना के तहत लाभार्थियों को चैक सौंपे।

श्रीमती राजे ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सांसद श्री सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, चित्तौड़गढ़ के जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत