न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के नतीजों से खुश अशोक गहलोत, किया बीजेपी पर हमला, कहा - 'कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले...'

चुनावी नतीजों से पहले रुझानों को देखते हुए अशोक गहलोत ने मीडिया से बाततीच की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Dec 2018 2:06:22

राजस्थान के नतीजों से खुश अशोक गहलोत, किया बीजेपी पर हमला, कहा - 'कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले...'

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan elections 2018) में सत्ता परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वसुंधरा राजे की सरकार इस बार इतिहास नहीं बना पाएगी और कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी। राजस्‍थान के सभी 199 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस 100 और बीजेपी 73 और अन्‍य 26 सीटों पर आगे हैं। राजस्थान में शुरुआती रुझानों को बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कहना है कि रुझानों से ये साफ है कि राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ वापस आ रही है।

चुनावी नतीजों से पहले रुझानों को देखते हुए अशोक गहलोत ने मीडिया से बाततीच की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना मुद्दे के चुनाव लड़ी। चुनावी भाषणों में पीएम मोदी ने जिस भाषा का प्रयोग किया, वह भी गलत था। आज देश में जो माहौल है, वह खतरनाक है। आरबीआई के गवर्नर का इस्ताफा देना काफी दुखद है। उन्हें मजबूर होकर इस्तीफा देना पड़ा। यह घटना असामान्य है। राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे उठाए, रोजगार, महंगाई के मुद्दे उठाए। ये जिस तरह से देश में शासन कर रहे हैं उससे देश में दुख का माहौल है। यह माहौल लोकसभा चुनाव का संकेत है।

अशोक गहलोत ने कहा कि देश में अच्छे दिन आए नहीं। न तो 2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली। न तो कालाधान विदेश से आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुमत की सरकार राजस्थान में आ रही है। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर बात करने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में सबको साथ लेकर चला जाता है। करीब 30 साल बाद इतने बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी। मगर वह कांग्रेस को वह साथ लेकर नहीं चल पाए। विपक्ष की बातों को वह अनसुना करते रहे। कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक वर्ग ऐसा नहीं है जो मोदी सरकार से खुश हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत