Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कठुआ - उन्नाव रेप केस : PM मोदी के आश्वासन पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पूछा - कब मिलेगा बेटियों को न्याय

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि 'प्रिय प्रधानमंत्री जी। आपकी लंबी चुप्पी तोड़ने के लिए शुक्रिया। आपने कहा कि हमारी बेटियों को न्याय मिलेगा। भारत जानना चाहता है कि कब?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 8:12:55

कठुआ - उन्नाव रेप केस : PM मोदी के आश्वासन पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, पूछा - कब मिलेगा बेटियों को न्याय

कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी थी। दिल्ली में अंबेडकर स्मारक के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि देश की बेटियों को न्याय जरुर मिलेगा, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं हमने बीते दिनों में देखीं हैं, वो सामाजिक न्याय की अवधारणा को चुनौती देती हैं। पिछले 2 दिनों से जो घटनाएं चर्चा में है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार हैं।' उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में, किसी भी क्षेत्र में होने वाली ऐसी वारदातें, हमारी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती हैं। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूँ की कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा। हमारे समाज की इस आंतरिक बुराई को खत्म करने का काम, हम सभी को मिलकर करना होगा।

पीएम मोदी के इसी बयान को लेकर राहुल ने उनपर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि 'प्रिय प्रधानमंत्री जी। आपकी लंबी चुप्पी तोड़ने के लिए शुक्रिया। आपने कहा कि हमारी बेटियों को न्याय मिलेगा। भारत जानना चाहता है कि कब?'

इसस पहले शुक्रवार को राहुल ने कठुआ और उन्नाव रेप मामलों में पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर उनपर निशाना साधा था। राहुल ने लिखा था कि मोदी जी रेप के इन मामलों पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है।

राहुल गांधी ने शुकवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दो सवाल पूछे। उन्होंने पहला सवाल पूछा कि देश में महिलाओं और बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों के बारे में आप क्या सोचते हैं। दूसरा- राज्य रेप और हत्या के आरोपी का संरक्षण क्यों कर रहा हैं? देश इंतजार कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया था कि हो रहा नारी पर वार, कब जागेगी मोदी सरकार? इससे पहले कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने रेप की घटनाओं पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। आपको बता दें कि उन्नाव और कठुआ रेप मामलों के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडिया गेट पर गुरुवार रात कैंडल मार्च निकाला था।

भाजपा पर कठुआ और उन्नाव में हुई बलात्कार की घटनाओं को ‘धर्म के चश्मे ’ से देखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कठुआ और उन्नाव के मामलों को ‘सामान्य मामले’ नहीं कहा जा सकता है और इन मामलों ने राष्ट्र को शर्मिंदा किया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा समानता और गरिमा के लिए महिलाओं की लड़ाई को हल्के में नहीं ले सकती। सिंघवी ने कठुआ मामले के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के दो मंत्रियों का बचाव करने के लिए भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के बयान को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि लेखी ने उन्नाव और कठुआ मामलों को ‘धर्म के चश्मे’ से देखा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मैं उस पार्टी की कड़ी निंदा करता हूं जो बलात्कार को धर्म और वर्ग के आधार पर देखती है। बलात्कार को धर्म के चश्मे से देखने वाले व्यक्ति, पार्टी और सरकार की आलोचना होनी चाहिए।’’

उन्होंने उन्नाव की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने की मांग की। कांग्रेस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी की संवेदनहीन टिप्पणी अपने अधिकारों के लिए खड़े होने वाले भारतीय नागरिकों का अपमान है। उनका बयान उनकी पार्टी की प्रतिगामी विचारधारा का द्योतक है। उनको अपने शब्द वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को रोका गया, ऑक्सफोर्ड में व्याख्यान देने लंदन जा रहे थे CJP नेता
दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को रोका गया, ऑक्सफोर्ड में व्याख्यान देने लंदन जा रहे थे CJP नेता
भारतीयों ने अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से जमकर की खरीदारी, SBI और ICICI समेत बैंकों के आंकड़े आए सामने
भारतीयों ने अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से जमकर की खरीदारी, SBI और ICICI समेत बैंकों के आंकड़े आए सामने
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को दिया अहम निर्देश
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को दिया अहम निर्देश
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल जेल में रहने के बाद मिली जमानत
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल जेल में रहने के बाद मिली जमानत
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का पीछा करते हुए BSF जवान लापता, बराक नदी में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का पीछा करते हुए BSF जवान लापता, बराक नदी में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
कार्तिक पूर्णिमा 2026: आज क्यों है स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व?
कार्तिक पूर्णिमा 2026: आज क्यों है स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व?
देव दीपावली आज: भगवान शिव की विजय से जुड़ी है यह परंपरा, जानिए क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीप
देव दीपावली आज: भगवान शिव की विजय से जुड़ी है यह परंपरा, जानिए क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीप
पेट की सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स कितने जरूरी? दही और सप्लीमेंट से जुड़े फायदे और सावधानियां जानें
पेट की सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स कितने जरूरी? दही और सप्लीमेंट से जुड़े फायदे और सावधानियां जानें
सिक्किम के पेलिंग में देखें कंचनजंघा का शानदार नजारा, प्राचीन मठों और झरनों का लें आनंद
सिक्किम के पेलिंग में देखें कंचनजंघा का शानदार नजारा, प्राचीन मठों और झरनों का लें आनंद
मोबाइल और कंप्यूटर पर घंटों काम करते हैं? आंखों को आराम देने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मोबाइल और कंप्यूटर पर घंटों काम करते हैं? आंखों को आराम देने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
तमिलनाडु के होगेनक्कल फॉल्स में देखें कावेरी नदी का अद्भुत रूप, कोरल बोट की सैर बनाएगी यात्रा यादगार
तमिलनाडु के होगेनक्कल फॉल्स में देखें कावेरी नदी का अद्भुत रूप, कोरल बोट की सैर बनाएगी यात्रा यादगार
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानें कब और कैसे इस्तेमाल करनी चाहिए ये दवाएं
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानें कब और कैसे इस्तेमाल करनी चाहिए ये दवाएं
पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में देखें घने जंगल और वन्यजीवन, ट्रेकिंग के लिए भी है खास जगह
पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में देखें घने जंगल और वन्यजीवन, ट्रेकिंग के लिए भी है खास जगह
astrology