न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ई-सिगरेट पर मोदी सरकार सख्त, खरीदी या बेची तो 5 साल की कैद

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि ई-सिगरेट (e cigarette), ई-हुक्का और इस तरह के अन्य उपकरणों के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो 5 वर्ष तक की कैद की सजा हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 7:27:54

ई-सिगरेट पर मोदी सरकार सख्त, खरीदी या बेची तो 5 साल की कैद

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि ई-सिगरेट (e cigarette), ई-हुक्का और इस तरह के अन्य उपकरणों के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो 5 वर्ष तक की कैद की सजा हो सकती है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अधिसूचना में कहा, 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट या उसके किसी भी हिस्से या घटक समेत निकोटिन (Nicotine) सेवान की सभी इलेक्ट्रानिक प्रणालियों, (धूम्रपान के) दहन की जगह आंच से प्रेरित उत्पादों, ई-हुक्‍का और इसी तरह के अन्य उपकरणों के निर्यात पर रोक लगाई जाती है।' यह अधिसूचना सरकार (Government) के इलेक्‍ट्रॉनिक सिगरेट (उत्‍पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) निषेध अध्‍यादेश 2019 के अनुपालन के तहत जारी की गई है।

e cigarette,government,imprisonment,e cigarette ban,modi government,news,news in hindi

हालांकि, औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत लाइसेंस प्राप्त उत्पाद इसमें शामिल नहीं है। सरकार ने पिछले हफ्ते अध्यादेश जारी किया था, जिसके तहत ई- सिगरेट का उत्पादन, आयात, निर्यात और बिक्री, वितरण अथवा विज्ञापन एक संज्ञेय अपराध माना जाएगा।

अध्यादेश के अनुसार, पहली बार अपराध के मामले में एक वर्ष तक कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माना है। अगली बार अपराध के लिए तीन वर्ष तक कैद और पांच लाख रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों लगाया जा सकता है। इलेक्‍ट्रॉनिक सिगरेटों के भंडारण के लिए भी छह माह तक कैद अथवा 50 हजार रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों दंड दिए जा सकते हैं। हाल ही में निदेशालय ने ई-सिगरेट के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।

बता दे, सामान्य सिगरेट पीने को जहां स्मोकिंग कहते हैं वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जिसे ई-सिगरेट भी कहा जाता है पीने की आदत को स्मोकिंग नहीं बल्कि वेपिंग कहा जाता है। दरअसल, ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाली डिवाइस है जिसमें लिक्विड भरा रहता है। यह निकोटीन और दूसरे हानिकारक केमिकल्‍स का घोल होता है। जब कोई व्यक्ति ई-सिगरेट का कश खींचता है तो हीटिंग डिवाइस इसे गर्म करके भाप (vapour) में बदल देती है। इसीलिए इसे स्‍मोकिंग नहीं vaping (वेपिंग) कहा जाता है।

e cigarette,government,imprisonment,e cigarette ban,modi government,news,news in hindi

ई-सिगरेट के नुकसान?

एक शोध के मुताबिक ई-सिगरेट का सेवन करने से डिप्रेशन होने की संभावना दोगुनी हो जाती है। ई-सिगरेट की वेपिंग की वजह से निमोनिया और दिल की बीमारी समेत 200 तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। जो लोग ई-सिगरेट का सेवन करते हैं, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा 56 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं लंबे समय तक इसका सेवन करने से ब्लड क्लॉट की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि अब तक दुनियाभर में ई-सिगरेट और वेपिंग के रिस्क को कमतर आंका जा रहा था लेकिन यूके में ई-सिगरेट पीने की वजह से अब तक हुई 12 मौतें और फेफड़े को नुकसान पहुंचने के 805 मामले सामने आने के बाद अब इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। साल 2016 में बर्मिंगम में एक महिला को लिपिओइड निमोनिया होने की बात सामने आयी थी जिसकी वजह ई-सिगरेट में मौजूद वेजिटेबल ग्लिसरीन था।

e cigarette,government,imprisonment,e cigarette ban,modi government,news,news in hindi

मोदी ने भी गिनाए ई-सिगरेट के नुकसान

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में तंबाकू का जिक्र करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि तंबाकू कई जानलेवा बीमारियों को जन्म देता है। तंबाकू से दिमाग का विकास प्रभावित होता है, सेहत के लिए हानिकारक है इसलिए इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि इसमें भी नुकसानदायक केमिकल होते हैं और लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है। पीएम मोदी ने युवाओं से ई-सिगरेट से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'ई-सिगरेट में कई खतरनाक केमिकल्स मिलाए जाते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि तंबाकू का नशा छोड़ दें और ई-सिगरेट के बारे में कोई भी गलतफहमी न पालें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका