न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिया सम्मान: आंबेडकर जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आदिवासी महिला को पहनाईं, देखे तस्वीरे

स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को नई चप्पलें पहनाईंं। प्रधानमंत्री ने चरण पादुका योजना के अंतर्गत एक जोड़ी नई चप्पलें एक आदिवासी महिला को पहनाईं। इस मौके पर वहां छत्तीसगढ़ के और भी मंत्री मौजूद थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 3:09:34

दिया सम्मान: आंबेडकर जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आदिवासी महिला को पहनाईं, देखे तस्वीरे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंबेडकर जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजापुर में केन्द्रीय और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखी साथ ही आयुष्मान भारत के पहले स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को नई चप्पलें पहनाईंं। प्रधानमंत्री ने चरण पादुका योजना के अंतर्गत एक जोड़ी नई चप्पलें एक आदिवासी महिला को पहनाईं। इस मौके पर वहां छत्तीसगढ़ के और भी मंत्री मौजूद थे।

पीएम मोदी ने इस मौके पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा- ”अगर बीजापुर में 100 दिनों में विकास हो सकता है तो बाकी के जिलों ऐसा क्यों नहीं हो सकता है? मैं यहां सभी परियोजनाओं के साथ आप लोगों को आश्वस्त करने आया हूं कि अब बीजापुर को पिछड़ा जिला नहीं माना जाएगा।” पीएम मोदी ने छत्तीगढ़ में विकास कार्यों में अहम योगदान के लिए वहां के सुरक्षाकर्मियों को भी सलाम किया, जो छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने हमेशा पिछड़ों के लिए काम किया। आज यहां आने का मकसद बीजापुर के लोगों में विश्वास जगाना है। बाबा साहेब की वजह से मैं प्रधानमंत्री बन सका। ये साबित हो गया है कि अगर कमजोर लोगों को प्रोत्साहन मिले, तो वे आगे निकल सकते हैं।

केंद्र ने बाबासाहेब की जयंती 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक देश में 'ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय किया है । इसके तहत एससी, एसटी बहुल गांव में जन कल्याण योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि देश में ऐसे करीब 21058 गांव है जहां एससी, एसटी समेत दलितों की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है । ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के जन प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे इन गांवों में शिविरों का आयोजन करें । इसकी शुरूआत आज प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर से करेंगे । इस दिन प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा सांसदों एवं जन प्रतिनिधियों से दलित बहुल गांव में सरकार की सात महत्वपूर्ण जन कल्याण योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को कहा है । इस अभियान के अंतर्गत गरीब कल्याण से जुड़ी उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को शत प्रतिशत लागू करने पर जोर दिया जाएगा।

prime minister narendra modi,slippers,tribal woman,chhattishgarh,bijapur,ambedkar jayanti prime minister narendra modi,slippers,tribal woman,chhattishgarh,bijapur,ambedkar jayanti

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन