न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले की सरकारों ने देश के वीर-वीरांगनाओं को पूरा मान नहीं दिया, हम कर रहे हैं : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री के बनारस और गाजीपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 2:12:41

 पहले की सरकारों ने देश के वीर-वीरांगनाओं को पूरा मान नहीं दिया, हम कर रहे हैं : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री के बनारस और गाजीपुर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 6 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले दो महीने में अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनकी यह दूसरी यात्रा होगी। वही अगर पीएम मोदी के अपने पूरे कार्यकाल की बात करे तो उन्होंने कुल 16 बार वाराणसी का दौरा किया है। पीएम मोदी ने गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पहले पूर्वांचल के लोगों का अभिवादन भोजपुरी से किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान वह 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वाराणसी में ‘राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र ‘के परिसर में ‘अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान' और ‘दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चावल अनुसंधान संस्थान दक्षिण एशिया और दक्षेस देशों में चावल के अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगा।

-कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकारें पारदर्शिता के साथ काम करती हैं, जब जनहित स्वहित से ऊपर रखा जाता है, संवेदनशीलता जब शासन का हिस्सा बनने लगती हैं, तब बड़े काम होते हैं, जब लक्ष्य व्यवस्था में स्थाई परिवर्तन होता है, तब बड़े काम होते हैं, तब दूर की सोच के साथ स्थाई और ईमानदार प्रयास किए जाते हैं।

- पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल में हज़ारों करोड़ की स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार हो रही हैं। चाहे गाज़ीपुर का नया मेडिकल कॉलेज हो, गोरखपुर का AIIMS हो, वाराणसी में बन रहे अनेक आधुनिक अस्पताल हों, पुराने अस्पतालों का विस्तार हों।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि थोड़ी देर पहले जिस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है उससे इस क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा तो मिलेगी ही, गाजीपुर में नए और मेधावी डॉक्टर भी तैयार होंगे। करीब 250 करोड़ की लागत से जब ये कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा तो, गाज़ीपुर का जिला अस्पताल 300 बेड का हो जाएगा।

- गाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज गरीब से गरीब की भी सुनवाई होने का मार्ग खुला है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का ये अभियान अभी शुरुआती दौर में है। अभी एक ठोस आधार बनाने में सरकार सफल हुई है। इस नींव पर मजबूत इमारत तैयार करने का काम अभी बाकी है।

-पीएम मोदी ने कहा कि देश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिन्होंने भी भारत की रक्षा, सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है, उनकी स्मृति को मिटने नहीं दिया जाएगा।

-पीएम मोदी ने कहा कि महाराज सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां-भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया। महाराज सुहेलदेव जैसे नायक जिनसे हर वंचित, हर शोषित, प्रेरणा लेता है, उनका स्मरण भी तो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को और शक्ति देता है।

-पूंर्वाचल को मेडिकल बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं, आज यहां पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाला एक और पुण्य काम किया। महाराजा सुहेलदेव जी की सौर्यगाथा और उनके योगदान को याद करते हुए उनके नाम का डाक टिकट जारी किया गया है। 5 रुपये के टिकट के माध्यम से यह टिकट घर-घर पहुंचने वाला है।

-पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

रैली से अपनों ने ही किया किनारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के गाजीपुर में होने वाली रैली से अपनों ने ही किनारा करने का मन बना लिया है। यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल गाज़ीपुर में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली में शामिल नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर को जो निमंत्रण पत्र भेजा गया है उसमें महाराजा सुहेलदेव का नाम पूरा नहीं लिखा है और जान बूझकर राजभर शब्द हटा दिया गया है। योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए न तो न्योता दिया है और एनडीए में उनका लगातार अपमान किया जा रहा है।

वहीं, अनुप्रिया पटेल की पार्टी भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही हैं। बीते कुछ दिनों से बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल एनडीए में नाराज चल रही हैं और बीजेपी पर अनदेखी करने का आरोप लगा रही हैं। अपना दल का कहना है कि उसका सम्मान नहीं हो रहा है। बता दें कि पीएम मोदी आज वाराणसी भी जाएंगे और वहां बुनकरों और उद्ममियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान अलग-अलग ऋण योजनाओं में करीब 1000 लाभार्थियों को दो हज़ार करोड़ रुपये ऋण स्वीकृति की घोषणा भी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत