न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक के BJP उम्‍मीदवारों से पीएम मोदी ने कहा, जब तक देश को कांग्रेसी कल्चर से मुक्त नहीं करवाएंगे तब तक राजनीति का शुद्धिकरण नहीं हो सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के सभी जन प्रतिनिधियों, विधानसभा उम्मीदवारों, और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों और कांग्रेस के पाप से जुड़ी हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Apr 2018 10:38:13

कर्नाटक के BJP उम्‍मीदवारों से पीएम मोदी ने कहा, जब तक देश को कांग्रेसी कल्चर से मुक्त नहीं करवाएंगे तब तक राजनीति का शुद्धिकरण नहीं हो सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के सभी जन प्रतिनिधियों, विधानसभा उम्मीदवारों, और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों और कांग्रेस के पाप से जुड़ी हुई है। जबतक देश को कांग्रेसी कल्चर से मुक्त नहीं करवाएंगे तब तक देश की राजनीति का शुद्धिकरण नहीं हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के अपनी पूरी राजनीति जाति, पंत और समुदाय के आधार पर की हो उन्हें विकास की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। कुछ दल एक जाति को चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं और फिर उनका उपयोग करते हैं। हमें चौकन्ना रहना होगा। बाकी दल बीजेपी के बारे में झूठ फैला रही हैं। हमें मिलकर झूठ से लड़ना होगा। कांग्रेस की वजह से लोगों में राजनीति के प्रति गलत छवि बनी।

गौरतलब है कि कर्नाटक की 224 सीटों पर 12 मई को वोटिंग होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को विदेशी एजेंसियों के जरिये गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पीएम ने कर्नाटक सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में माताओं-बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा गया। हमारी सरकार ने चार साल में 34 लाख टॉयलेट बनाए हैं। मुझ पर आरोप लगता है कि मोदी सिर्फ धन्नासेठों के लिए काम करता है, क्या 34 लाख टॉयलेट अमीरों के लिए बनाये गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हमें अपने मुद्दों और अपने कार्यों के बल पर आगे बढ़ना है। यूपीए के अंतिम 4 वर्ष के कार्यकाल में कर्नाटक को हाईवे निर्माण के लिए 8,700 करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि हमारे चार साल के कार्यकाल में कर्नाटक को 27,000 करोड़ रुपये हाईवे निर्माण के लिए दिए गए। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में हमने 4 साल में लगभग 34 लाख शौचालयों का निर्माण करवाया है जबकि यूपीए के आखरी 4 साल में मात्र 20 लाख शौचालय बनाए गए थे।

पीएम ने अपील करते हुए कहा कि आप ऐसी सरकार चुनें जो न्यू इंडिया को साथ लेकर चले। आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हो रहा है इसका कारण केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पीएम ने कार्यकर्ताओंं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एक-एक वोटर के पास पहुंचना चाहिए। मैं चीन दौरे के बाद कर्नाटक दौरे पर भी आऊंगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को कुछ परिवारों को जिम्मा दे दीजिए, हमें चुनाव विधानसभा का नहीं जीतना बल्कि बूथ का जीतना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत