न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में आज पेट्रोटेक-2019 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत बच्‍चों को परोसेंगे खाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) यूपी के दौरे पर रहेंगे। सुबह पीएम मोदी (PM Modi) नोएडा में आयोजित एक्सपो मार्ट में 13वें अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सम्मेलन और पेट्रोटेक-2019 (Petrotech 2019) प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 10:05:02

नोएडा में आज पेट्रोटेक-2019 प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत बच्‍चों को परोसेंगे खाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) यूपी के दौरे पर रहेंगे। सुबह पीएम मोदी (PM Modi) नोएडा में आयोजित एक्सपो मार्ट में 13वें अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सम्मेलन और पेट्रोटेक-2019 (Petrotech 2019) प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्‍यपाल रामनाईक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) वंदावन में अक्षयपात्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां पीएम मोदी (PM Modi) अक्षय पात्र फाउंडेशन (Akshaya Patra Foundation) कार्यक्रम के तहत वंचित वर्ग के बच्चों को 3 अरबवीं थाली परोसेंगे। गौतमबुद्ध नगर के मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से गुरुवार शाम प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद यात्रा से जुड़ी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 11 फरवरी सुबह 9:30 बजे पेट्रोटेक-2019 (Petrotech 2019) प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन का कार्यक्रम देश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे-मील) योजना के तहत फाउंडेशन की ओर से चलाए जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के निदेशक (मीडिया) भरत दास ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मिड-डे-मील योजना के तहत स्वयंसेवी संस्था(एनजीओ) अक्षय पात्र फाउंडेशन की 3 अरबवीं थाली अपने हाथों से बच्चों को परोसेंगे। इसी के साथ अक्षय पात्र फाउंडेशन मिड-डे-मील योजना के तहत भोजन की 3 अरब थाली परोसने का रिकॉर्ड बना लेगा। वह वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अक्षय पात्र की तीन अरबवीं भोजन की थाली सेवा को चिह्नित करने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे और वंचित वर्ग के स्कूली बच्चों को भोजन भी परोसेंगे। मोदी इस्कॉन के आचार्य श्रील प्रभुपाद के विग्रह में भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी सहित सरकार के कुछ अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। अक्षय पात्र के निदेशक ने बताया कि साल 2012 में संस्था ने 1 अरबवीं थाली परोसने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जबकि 2016 में 2 अरबवीं थाली परोसने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत